{"_id":"6071dd848ebc3e593a18a1b5","slug":"a-friend-was-killed-by-hitiing-a-brick-noida-news-noi5764287131","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गी के विवाद में ईंट मारकर दोस्त की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गी के विवाद में ईंट मारकर दोस्त की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। फेज-3 कोतवाली क्षेत्र में झुग्गी को लेकर हुए विवाद ने एक युवक ने ईंट से हमला कर अपने दोस्त मनवीर उर्फ छंगा की हत्या कर दी और फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी मुकेश उर्फ लंबू की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मुकेश, मनवीर की झुग्गी को हड़पना चाहता था।
पुलिस के अनुसार बदायूं के जोहरा शेखपुर निवासी मनवीर नोएडा सेक्टर-63 की एक कंपनी में काम करता था और उसी सेक्टर के जे ब्लॉक में शिव मंदिर के पास झुग्गी बनाकर रहता था। कोरोना काल में उसकी मुकेश से दोस्ती हो गई। मुकेश के पास रहने का कोई ठिकाना नहीं था मनवीर ने उसे अपने पास ठहरा लिया। करीब तीन माह पहले मनवीर अपने गांव चला गया और दो दिन पहले ही वापस लौटा था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात दोनों शराब पी रहे थे तभी झुग्गी को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मुकेश ने मनवीर के सिर पर ईंट मार दी। इसके बाद शोर शराबा बंद हो गया। आसपास रहने वाले लोगों को लगा कि मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद लोगों को मुकेश झुग्गी से जाता दिखा।
देर रात में एक युवक मनवीर से मिलने पहुंचा तो झुग्गी में उसका शव पड़ा देखा। युवक के शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर बदायूं से मनवीर के परिजन भी नोएडा पहुंच गए। सेंट्रल जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि झुग्गी को लेकर विवाद की बात सामने आई है। आरोपी ने जिर्स इंट से हमला किया था उसे कब्जे में ले लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।