फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A five-year-old child fell into a pot of boiling lentils in dankaur

UP: खौलती दाल के भगोने में गिरा पांच साल का बच्चा, मामा की शादी में कर रहा था मौज मस्ती; अचानक आ गई मौत

Thu, 13 Feb 2025 07:09 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा/दनकौर।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा/दनकौर। Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 13 Feb 2025 07:09 PM IST
सार

अलीगढ़ निवासी शाहिद बागपुर गांव स्थित मोदी ईट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। 9 फरवरी की रात उनके साले की शादी थी। घर पर काफी मेहमान आए थे। दिन में उनके लिए दाल और चावल बन रहे थे। बड़े भगोने में दाल बन रही थी। 

विज्ञापन
A five-year-old child fell into a pot of boiling lentils in dankaur
खौलती दाल में गिरने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के दनकौर स्थित कोतवाली क्षेत्र के बागपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर एक पांच साल का बच्चा खौलती दाल के भगोने में गिर गया। जिससे बच्चा बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने घायल बच्चे को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से बच्चे को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। चार दिन बाद बुधवार देर रात बच्चे की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव मिलने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन

9 फरवरी को थी शादी
अलीगढ़ निवासी शाहिद बागपुर गांव स्थित मोदी ईट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। 9 फरवरी की रात उनके साले की शादी थी। घर पर काफी मेहमान आए थे। दिन में उनके लिए दाल और चावल बन रहे थे। बड़े भगोने में दाल बन रही थी। शाहिद का पांच साल का बेटा सुफियान भी वहीं खेल रहा था। खेलते समय बच्चा अचानक भगोने में गिर गया। आसपास मौजूद परिजनों ने दौड़कर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वो खौलती दाल में बुरी तरह झुलस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल ने किया सफदरजंग रेफर
परिजनों ने घायल को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तबीयत ज्यादा खराब होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर बच्चे का इलाज चल रहा था। बुधवार देर रात इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंपा दिया गया। वहीं दनकौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई करने से इंकार किया है।

विज्ञापन

इकलौता था सुफियान, घर में छाया मातम
पिता शाहिद ने बताया कि सुफियान उसका इकलौता बेटा था। घर पर शादी का माहौल था, लेकिन खुशी का माहौल गम में बदल गया। बच्चा पूरी तरह झुलस गया था। बुधवार रात मौत हो गई थी, लेकिन शव बृहस्पतिवार देर शाम तक मिला। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुराल हाल है। हालांकि घटना के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही शादी की सभी रस्मों को पूरा किया गया।

पूर्व में बच्चे के साथ हुए कुछ हादसे
-फरवरी, 2024: नोएडा के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में रहने वाले एक परिवार का डेढ़ साल का बच्चा गर्म पानी में गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई।
-नवंबर, 2021: ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के बंबावड़ गांव में आठ माह के एक बच्चे के ऊपर गर्म पानी गिर गया था। जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed