फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A fine of Rs 5.90 lakh was imposed on five places for spreading pollution.

Noida News: प्रदूषण फैलाने वाली 5 जगहों पर 5.90 लाख रुपये का लगा जुर्माना

Tue, 18 Nov 2025 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 5.90 lakh was imposed on five places for spreading pollution.
फोटो
विज्ञापन

-सेक्टर 142 में नोएडा प्राधिकरण द्वारा ड्रेन का निर्माण होता मिला, पांच लाख रुपए का जुर्माना
-अगले दिनों रातें और भी होंगी सर्द

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में प्रदूषण फैलाने वाले पांच जगहों पर क्षेत्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को 5.90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। ग्रैप-3 लागू होने के चलते निर्माण कार्य बंद रखने के निर्देश हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 142 मेट्रो स्टेशन के पास पिलर नंबर 400 के सामने नोएडा प्राधिकरण द्वारा ड्रेन (नाला निर्माण कार्य) चलता मिला। इस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगा। सेक्टर-80 स्थित सीएनडी प्लांट के आगे की ओर सड़क के मरम्मतीकरण का कार्य नोएडा प्राधिकरण कर रहा था। उन पर 50 हजार का जुर्माना लगा। इसके अलावा सेक्टर-60 में यूपीपीसीएल द्वारा बिजली लाइन डाली जा रही थी, इस पर 20 हजार का जुर्माना लगा। साथ ही सेक्टर 10 में मिट्टी की खोदाई का कार्य चलता पाया गया। जिस पर दस हजार का जुर्माना लगा।

थमी हवा की रफ्तार तो बढ़ा प्रदूषण : मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों हवा 8 किमी प्रति घंटे से चलने और स्पीड कम होने के कारण शहर की हवा अधिक खराब श्रेणी से बाहर नहीं हो रही। मंगलवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 390 रहा। जहरीली हवा में लोगों का खुले में सांस लेना मुश्किल है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदूषण से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


रात के तापमान में गिरावट : रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिगी सेल्सियस दर्ज हुआ। रात में दिन के तापमान के मुकाबले अधिक गिरावट आने से रातें ठंडी दर्ज हो रही हैं। अगले एक सप्ताह मौसम में खास बदलाव न होने से तापमान अधिक गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। मौसम साफ रहने से दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान नहीं गिरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रैप-3 के नियम लगातार हो रहे तार तार : सेक्टर 14ए, सेक्टर 82 में ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा खुले में ले जाते निर्माण सामग्री, सड़कों पर धूल उड़ाते वाहन, धूल छोड़ते वाहन लगातार शहर के प्रदूषण को बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच सेक्टर 59 में भी सड़क की खोदाई का कार्य चलता देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article