{"_id":"6973a09c8385d2b2a50dc9e8","slug":"a-fight-broke-out-between-two-parties-during-the-mixing-of-offerings-in-a-wedding-procession-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-3509-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बरात में चढ़त की मिलाई के दौरान दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बरात में चढ़त की मिलाई के दौरान दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
आधा दर्जन लोग घायल , कई गाड़ियां हुईं क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। रामपुर फतेहपुर गांव में बरात चढ़त की मिलाई के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। साथ ही कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी गईं। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एसीपी प्रशाली गंगवार ने बताया कि रामपुर फतेहपुर गांव में धर्मवीर सिंह परिजनों के साथ रहते हैं। उनकी बेटी की बरात शुक्रवार शाम को ग्रेटर नोएडा के जगन पुर गांव से आई थी। बरात आने के बाद चढ़त की मिलाई के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हुई। हंगामे के बाद लाठी डंडों से मारपीट शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक मारपीट और हंगामा चलने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर लोग भाग गए।