फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A fight broke out between two groups in Rampur Fatehpur village in the Dadri Kotwali area

UP: बारात में चढ़त की मिलाई के दौरान दो गुटों में हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Fri, 23 Jan 2026 09:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 23 Jan 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
A fight broke out between two groups in Rampur Fatehpur village in the Dadri Kotwali area
दो गुटों में हंगामे के बाद हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

दादरी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में बारात चढ़त की मिलाई के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और कई गाड़ियां तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी गई। करीब आधा दर्जन लोग मारपीट में घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया । घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


एसीपी प्रशाली गंगवार ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में धर्मवीर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी की बारात शुक्रवार शाम को ग्रेटर नोएडा के जगन पुर गांव से आई थी। बारात आने के बाद बारात की मिलाई के लिए चढ़त दौरान दो पक्षों में कहासुनी होनी शुरू हो गई। हंगामा के बाद जमकर लात घूसों व लाठी-डंडों से मारपीट होनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान बारात में अफरातफरी मच गई। शोर मचाने पर अन्य बाराती भी पहुंच गए। लात-घूसों व लाठी-डंडों को देखकर अन्य बारातियों की हिम्मत नहीं जुटा पाए। तथा मारपीट के बाद गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू हो गई। जिसमें तीन गाड़ियां लाठी-डंडों से तोड़कर क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आधा घंटे तक मारपीट और हंगामा चलने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में ले जाया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई । पुलिस को देख लोग तितर बितर हो गए। किसी तरह मामला शांत होने पर बारात की चढ़त शुरू कराई गई । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed