{"_id":"68d3fbdfad68ac7a2c0d9285","slug":"a-father-and-daughter-were-booked-for-cheating-an-elderly-man-of-rs-125-crore-on-the-pretext-of-providing-him-property-grnoida-news-c-1-gnd1002-3442764-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर बुजुर्ग से 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, बाप-बेटी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर बुजुर्ग से 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, बाप-बेटी पर केस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर बुजुर्ग से 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-24 में आरोपी त्रिलोकी नाथ शर्मा और उसकी बेटी पूनम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सेक्टर-26 में रहने वाले चरनजीत अरोड़ा ने बताया कि उन्हें शहर में प्रॉपर्टी खरीदनी थी। उसी दौरान वह सेक्टर-28 में रहने वाले त्रिलोकी नाथ और उसकी से वह मिले थे।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सेक्टर-57 के सी ब्लॉक में प्रॉपर्टी दिखाई थी जिसका इसका सौदा 2.43 करोड़ रुपये में तय हुआ था। उसके बाद उन्होंने 21 लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए। शेष राशि ट्रांसफर डीड के समय देना था। कुछ दिन बाद बताया कि संपत्ति पर कुछ विवाद है। इसके संबंध में दोबारा अनुबंध करना होगा। 31 मई 2018 को दोबारा एक अनुबंध कराया गया। इस बार आरोपी पिता-पुत्री ने अग्रिम राशि के रूप में एक करोड़ रुपये की मांग की। इस बार उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया।
बाद में पीड़ित को पता चला कि आरोपी संपत्ति के असल मालिक नहीं हैं। कुछ समय बाद आरोपियों ने मालिक से मिलवाने का आश्वासन दिया और फिर से डील कराई। 23 जनवरी 2024 को संपत्ति की नई डील असल मालिक से पांच करोड़ रुपये में तय हुई। पीड़ित ने धीरे-धीरे करके आरोपियों को एक करोड़ 25 लाख रुपये दे दिए। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री को टरका रहे हैं।
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।