फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A family was beaten up after entering their home over a quarrel between children.

Noida News: बच्चों की कहासुनी पर परिवार को घर में घुसकर पीटा

Wed, 14 Jan 2026 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
A family was beaten up after entering their home over a quarrel between children.
-तीन दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। थाना सदर क्षेत्र के गांव बादली में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर शिकायत देने के तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित उमर मोहम्मद पुत्र हारून ने बताया कि 10 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे उनके बच्चे पड़ोस में खेल रहे थे। इसी दौरान सबीला पत्नी गनी के बच्चों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। आरोप है कि सबीला और उसके बेटों ने उनके बच्चों के साथ मारपीट की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मामला और भड़क गया। पीड़ित के अनुसार फज्जू पुत्र हसन खां, साहून, इरसाद, इरफान, आमिर पुत्र फज्जू, सोहिल, सोहिब पुत्र गनी, सबनम पुत्री अख्तर, सबीला पत्नी गनी, जेबूना पत्नी सत्तार, असमीना व मोसमिना पुत्रियां सत्तार सहित अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमलावरों ने उमर मोहम्मद को बुरी तरह पीटकर जमीन पर गिरा दिया। उन्हें बचाने आए उनके बच्चे मुस्कान और मोहम्मद साद के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पुन्हाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया और मामला शांत कराया। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए। उमर मोहम्मद का कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और उन्हें कानून का कोई डर नहीं है। वह गरीब व्यक्ति है और घटना के बाद से परिवार के साथ डर के साए में जीने को मजबूर है। पीड़ित ने 10 जनवरी को थाना सदर पुन्हाना में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से वह न्याय के लिए भटक रहा है। इस संबंध में थाना सदर पुन्हाना के प्रभारी ओमवीर ने बताया कि यदि शिकायत प्राप्त हुई है तो संबंधित जांच अधिकारी से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed