फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A dry leaf fire gutted the shed at the district civil hospital

Noida News: जिला नागरिक अस्पताल में सूखे पत्तों में आग से जला शेड

Sat, 22 Nov 2025 12:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 22 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
A dry leaf fire gutted the shed at the district civil hospital
सिविल अस्पताल में कूड़े में लगी आग और जला शेड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के साथ लगते पार्किंग स्थल में पड़े सूखे पत्तों में आग लग गई। घटना शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे हुई। देखते ही आग काफी क्षेत्र में फैल गई, जिससे पार्किंग स्थल का शेड भी चपेट में आ गया। ये देख अस्पताल स्टाफ में खलबली मच गई।
अग्निशमन यंत्रों के जरिये कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, पर आग के आगे अग्निशमन यंत्र नाकाफी साबित हुए। तब सूचना पाकर पहुंची एक दमकल गाड़ी की मदद से दमकल कर्मियों ने 15 मिनट के आग बुझाई। फिलहाल आग कैसे लगी, यह पता नहीं पाया। इस संबंध में दमकल विभाग टीम जांच में कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट से प्रवेश करते ही दाई ओर बने पार्किंग स्थल में काफी मात्रा में सूखे पत्ते पड़े थे। एक जगह पर सूखे पत्ते देखने से अंदेशा है कि अस्पताल परिसर में सफाई कर इन्हें यहां इकट्ठा किया गया। इस बीच शाम में इन पत्तों में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने का पता लगने पर अस्पताल का स्टाफ हरकत में आया। अस्पताल के कर्मचारियों ने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया फिर दमकल विभाग की टीम बुलाकर आग को बुझाया गया, किंतु आग से पार्किंग स्थल का शेड भी जल गया।

सिविल अस्पताल में कूड़े में लगी आग और जला शेड। संवाद

सिविल अस्पताल में कूड़े में लगी आग और जला शेड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed