फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A dead man's body found in a closed flat

सोसाइटी में मिला युवक का शव, कोरोना से मौत की आशंका

Sat, 08 May 2021 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
A dead man's body found in a closed flat
नोएडा। सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी के एक फ्लैट में बृहस्पतिवार देर शाम 30 वर्षीय युवक का शव मिला। कोविड-19 संक्रमण से युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है। शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने ओडिशा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। देर रात तक युवक का शव फ्लैट में ही पड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले 30 वर्षीय सत्या दास प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी में किराए पर रहते थे। वह केरल की एक कंपनी में जॉब कर रहे थे और अभी उनका वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। 30 अप्रैल को सत्या की उनके घर वालों से आखिरी बातचीत हुई थी। उस वक्त उन्होंने तबीयत खराब के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद परिजनों का सत्या से कोई संपर्क नहीं हुआ तो पिता ने ओडिशा में ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। बृहस्पतिवार को सत्या के पिता ने गूगल से नंबर प्राप्त कर नोएडा पुलिस से संपर्क किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की टीम सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ फ्लैट पर पहुंची। फ्लैट अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो सत्या का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

परिजनों के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार
कोतवाली सेक्टर-49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। वे फ्लाइट से देर रात तक नोएडा पहुंच जाएंगे। कोविड-19 प्रोटोकोल के कारण मृतक का शव फ्लैट में ही है। परिजनों के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम शव को ले जाएगी और परिजनों के सामने अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed