फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A case has been filed against four people, including a hotel owner, for the death of employees who suffocated in a septic tank.

Noida News: सेप्टिक टैंक में दम घुटने से कर्मचारियों की मौत मामले में होटल मालिक सहित चार पर केस

Mon, 20 Oct 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 20 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against four people, including a hotel owner, for the death of employees who suffocated in a septic tank.
हांसी नागरिक अस्पताल में बातचीत करते हुए ग्रामीण व मृतकों के परिजन। संवाद

विज्ञापन
हांसी। दिल्ली रोड स्थित एसएस एम्पोरियो फूड एंड एंटरटेनमेंट में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत मामले में रविवार को पुलिस ने होटल संचालक श्यामसुंदर सैनी व उसके बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जमावड़ी निवासी वीरेंद्र का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन गांव ले गए और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के बयान दर्ज होने में देरी के कारण गांव गढ़ी निवासी मृतक सोमबीर का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।

सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह के मुताबिक मृतक वीरेंद्र के बेटे संजय ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता एक वर्ष से होटल में बतौर वेटर व चौकीदार काम करते थे। होटल का संचालन श्यामसुंदर सैनी, उसका बेटे शिवम सैनी व इनके ही परिवार का सदस्य नवदीप करते हैं। आरोप लगाया कि ये लोग उसके पिता को अक्सर जाति के आधार पर अपमानित करते थे और नौकरी से निकालने की धमकी देते थे। शिवम और नवदीप ने उन्हें शनिवार को सेप्टिक टैंक साफ करने के लिए मजबूर किया। बिना सुरक्षा उपकरण दिए जबरदस्ती सेप्टिक टैंक में उतार दिया। दम घुटने से जब वे अंदर ही बेहोश होकर गिर गए। इन्हें निकालने के लिए उतरे सोमबीर भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौत हो गई। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि इस दौरान मौके पर न तो एंबुलेंस बुलाई गई और न ही चिकित्सक की व्यवस्था थी। अमानवीय तरीके से लोहे के सरिये के जरिए दोनों शवों को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि श्यामसुंदर सैनी, शिवम सैनी, नवदीप व एक अन्य के खिलाफ धारा 106, 3(5) व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इन्हीं के खिलाफ सोमबीर के परिजनों की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया है। इससे पहले सुबह गांव जमावड़ी व गढ़ी के ग्रामीण और दोनों मृतकों के परिजन नागरिक अस्पताल में एकत्रित हुए और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की सहमति बनने के बाद लिखित में शिकायत दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed