फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Expressway Accident Jagadguru Kripalu Ji Maharaj Daughter Dies in car accident returning from Mathura

Yamuna Expressway Accident: जगद्गुरू कृपालु जी महाराज जी की बेटियों का खतरनाक एक्सीडेंट, बड़ी बेटी की मौत

Sun, 24 Nov 2024 12:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Nov 2024 12:05 PM IST
सार

इस हादसे में दो कारों में सवार छह महिला समेत आठ लोग घायल हुए थे। सभी मथुरा वृंदावन गए थे। वहां से मंदिर के दर्शन करके वापस दिल्ली लौट रहे थे। हादसे में मरने वाली महिला विशाखा त्रिपाठी भक्ति धाम मनगढ़ कुंडा व प्रेम मंदिर वृंदावन के संस्थापक जगद्गुरू कृपालु जी महाराज जी की बेटी है।

विज्ञापन
Yamuna Expressway Accident Jagadguru Kripalu Ji Maharaj Daughter Dies in car accident returning from Mathura
यमुना एक्सप्रेसवे पर कैंटर ने दो कारों को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दनकौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर आठ किलोमीटर के बोर्ड के पास रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में मरने वाली महिला विशाखा त्रिपाठी भक्ति धाम मनगढ़ कुंडा व प्रेम मंदिर वृंदावन के संस्थापक जगद्गुरू कृपालु जी महाराज जी की बेटी है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस का कहना है कि आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे एक कैंटर नंबर (यूपी 80 एफटी 5477) ने तेज गति के कारण नियंत्रण खोते हुए दो कारों (यूपी 72 बीएक्स 7148 इनोवा हायक्रॉस और (डीएल 7 सीवी 3044) टोयोटा केमरी कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मरने वाली महिला विशाखा त्रिपाठी भक्ति धाम मनगढ़ कुंडा व प्रेम मंदिर वृंदावन के संस्थापक जगद्गुरू कृपालु जी महाराज जी की बेटी है।
विज्ञापन


इस हादसे में दो कारों में सवार छह महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी मथुरा वृंदावन गए थे। वहां से मंदिर के दर्शन करके वापस दिल्ली लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और सरकारी एंबुलेंस सेवा 108 की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची घायलों को तत्काल जिम्स अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी का कहना है कि हादसे में घायव कुंडा प्रतापगढ़ निवासी हंसा पटेल, कंचन पटेल व दिल्ली निवासी गरिमा गुप्ता, संजय मलिक, दीपक भरेजा, विशाखा त्रिपाठी, श्यामा त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी को जिम्स में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई।


पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया है। वहीं हादसे के बाद कैंटर चालक  को हिरासत में लिया गया है। जांच में हादसे का कारण तेज गति और लापरवाही बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed