{"_id":"6a09ef9ea416f2e7040eec7c","slug":"a-canopy-will-be-installed-over-the-underpass-to-stop-rainwater-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95022-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंडरपास के ऊपर लगेगी कैनोपी, रोका जाएगा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंडरपास के ऊपर लगेगी कैनोपी, रोका जाएगा बारिश का पानी
विज्ञापन
-ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक पर बन रहे अंडरपास का निर्माण 80 प्रतिशत हुआ पूरा
-जून में तैयार हो जाएगा अंडरपास, पानी निकासी के लिए दो पंप भी लगाए जाएंगे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक का निर्माण 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। जून तक तैयार होने की उम्मीद है। हालांकि प्राधिकरण 15 अगस्त तक अंडरपास को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। अंडरपास पर कैनोपी लगाई जाएंगी ताकि बारिश का पानी अंदर न जाए। अंडरपास के अंदर दो पंप भी लगाए जाएंगे जिससे पानी को निकाला जा सकेगा।
ग्रेनो वेस्ट में जाम की समस्या को लेकर किसान चौक पर अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। अंडरपास का निर्माण पूरा होने के बाद ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद के बीच आना-जाना आसान हो जाएगा। जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। इस समय दोनों तरफ का रैंप बनाया जा रहा है। दोनों रैंप को कुल 26 भागों में बांटा गया है।
अफसरों ने बताया कि 26 में से 20 भाग बनकर तैयार हो गए हैं। बिसरख की तरफ एक और गौड़ सिटी की तरफ 5 भाग का काम बाकी है। जून तक सभी काम पूरा हो जाएगा। उसके साथ ही अन्य काम भी शुरू हो गए है। अफसरों ने बताया कि अंडरपास को ऊपर से कवर किया जाएगा। इसके लिए कैनोपी लगाई जाएगी। इसका टेंडर जारी हो गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।