फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A call was made in the authority to plead for the accused from Lucknow

लखनऊ समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : लखनऊ से आरोपियों की पैरवी के लिए प्राधिकरण में किया गया था कॉल

Thu, 13 Jul 2023 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
A call was made in the authority to plead for the accused from Lucknow
लखनऊ से आरोपियों की पैरवी के लिए प्राधिकरण में आई थी कॉल
विज्ञापन

- प्राधिकरण के खाते से 3.9 करोड़ की निकासी का मामला, पुलिस ने शुरू की लखनऊ कनेक्शन की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण के खाते से 3.8 करोड़ रुपये की निकासी से पहले आरोपियों की पैरवी और उनसे संपर्क करने के लिए लखनऊ से एक अधिकारी के पास कॉल आई थी। सूत्रों के मुताबिक उक्त अधिकारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस इस फर्जीवाड़े के लखनऊ कनेक्शन की जांच में जुट गई है।
सूत्रों के मुताबिक प्राधिकरण की ओर से एफडी के लिए बिड निकालने के दौरान लखनऊ से किसी शख्स ने प्राधिकरण के एक अधिकारी को कॉल कर कुछ लोगों से संपर्क करने और उनकी पैरवी के लिए कहा था। हालांकि उक्त अधिकारी को उस समय यह पता नहीं था कि वह लोग फर्जीवाड़े के लिए पहुंचने वाले थे। बताया जा रहा है कि उक्त अधिकारी आरोपियों से मिला भी था। पुलिस की पूछताछ में अधिकारी ने इस वाक्ये की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस किसी भी आशंका से इन्कार नहीं कर रही है। अहम है कि इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि ठगी का मास्टरमाइंड मनु पोला अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस कई राज्यों में दबिश दी जा रही है। अब तक की जांच में पुलिस ने नौ लोगों की पहचान की है। इन सभी पर प्राधिकरण के 200 करोड़ रुपये के एफडी को उड़ाने की साजिश का आरोप है। आरोपियों ने 3.9 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। पुलिस की टीम प्राधिकरण, बैंक के अधिकारियों व आरोपियों से पूछताछ कर मामले को पूरा खोलने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed