फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A businessman is playing the role of middleman in high profile dealing of snakes.

Noida News: सांपों की हाईप्रोफाइल डीलिंग में बिचौलिया की भूमिका में है एक व्यापारी

Mon, 06 Nov 2023 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
A businessman is playing the role of middleman in high profile dealing of snakes.
जहर का कारोबार ...
विज्ञापन

सांपों की हाईप्रोफाइल डीलिंग में बिचौलिया की भूमिका में है एक व्यापारी
- नए वीडियो और ऑडियो आए सामने, पुलिस लापरवाही से पीएफए शिकायतकर्ता नाराज
- मेनका गांधी को कॉल कर कहा किसी वरिष्ठ अधिकारी या अन्य एजेंसी से कराएं जांच
जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा। हाई प्रोफाइल पार्टियों में सांपों की डीलिंग कराने में एक व्यापारी का नाम सामने आया है। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि इस व्यापारी से एल्विश यादव का ताल्लुक है। लेकिन इस दावे में कितना दम है, ये जांच के बाद ही पता लगेगा। फिलहाल पुलिस तक यह नाम पहुंच चुका है। इसके अलावा रविवार को आरोपी राहुल यादव से शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता की बातचीत के दो नए ऑडियो और सांप को देखते हुए का एल्विश का नया वीडियो सामने आया है। वहीं, मामले का स्टिंग कर शिकायत दर्ज कराने में शामिल पीएफए के सदस्य पुलिस की लापरवाही से नाराज हैं। उन्होंने मेनका गांधी को कॉल कर किसी अन्य एजेंसी या वरिष्ठ अधिकारी से पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है।
वायरल हुए ऑडियो में पीएफए कार्यकर्ता गौरव गुप्ता से बातचीत में आरोपी राहुल यादव से यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि एल्विश से उसके संबंध है या नहीं। वह ऑडियो में पूछताछ करते हैं कि हमें कैसे पता लगेगा कि तुमने एल्विश यादव के साथ काम किया है। तब राहुल यादव कहता है कि उसने छतरपुर के फार्म हाउस और गौतमबुद्ध नगर में भी एल्विश के साथ काम किया है। कार्यकर्ता से कहा गया कि वह इसका वीडियो भेज देंगे। उनका काम विदेशियों के साथ होता है, राहुल खुद को प्रोग्राम करने के लिए विदेश जाने का दावा करता है। जो वीडियो भेजा गया, उसमें एल्विश यादव एक गहरे डिब्बे में बंद सांप को देखते व वीडियो बनवाते नजर आ रहे हैं। दिल्ली से सांप लाते हैं और बहुत सख्ती होती है आदि भी राहुल कहता सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन


एल्विश पर कार्रवाई में देरी से साक्ष्य नष्ट होने का खतरा
पीएफए के सौरभ गुप्ता का कहना है कि राहुल की रिमांड लेने में देरी की गई है। वहीं, एल्विश को भी कोटा पुलिस के पकड़ने के बाद नोएडा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपी इस केस की साक्ष्य नष्ट कर सकते हैं। वन विभाग की कार्रवाई में ही एल्विश का नाम नहीं है। इसी वजह से रविवार को मेनका गांधी को कॉल कर इस मामले की जांच किसी अन्य एजेंसी से कराने या फिर किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भयंकर आवाज आ रही है कोबरा से चार गुना...
नए वायरल वीडियो में अंधेरे में रखे लकड़ी के एक गहरे में डिब्बे में एल्विश के साथ तीन चार युवक इसे देखते हैं और आपस में बातचीत करते हैं.. भाई बहुत भयंकर आवाज आ रही है, ये वही है इतना छोटा जो कोबरा से चार गुना वो है। ओए खुल गया भाई, ये तो लड्डू खा रहा है। इसे जंगल में छोड़ दे भाई।


बरामद सांपों के मामले हो सकती है सात साल तक की सजा : डीएफओ
इस मामले में बरामद किए गए सभी नौ सांप शेड्यूल एक श्रेणी के हैं। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत दोष सिद्ध होने पर दोषी को सात साल तक की सजा हो सकती है। सांपों को जंगल में छोड़ने के लिए सोमवार को न्यायालय में याचिका दी जाएगी। न्यायालय के आदेश के बाद सांपों को छोड़ा जाएगा। वन विभाग की तरफ से इस मामले में जो सूचना दर्ज की गई है, उनमें जो लोग पकड़े गए हैं, केवल उन्हीं का नाम है। इसमें प्रकाश में आए अन्य नाम को भी शामिल किया जा सकता है। - पीके श्रीवास्तव, जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed