फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A BPharma student, upset over his daughter's marriage, murdered a property dealer and was arrested.

Noida News: बेटी की शादी तय करने से नाराज बीफार्मा के छात्र ने की थी प्राॅपर्टी डीलर की हत्या, गिरफ्तार

Sun, 02 Nov 2025 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
A BPharma student, upset over his daughter's marriage, murdered a property dealer and was arrested.
वारदात के 48 घंटे बाद आरोपी धूम बाईपास अंडरपास के पास से गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। बादलपुर कोतवाली पुलिस ने प्रापर्टी डीलर की हत्या के 48 घंटे बाद आरोपी बीफार्मा के छात्र को धूम बाईपास अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। सुरजपुर स्थित महामेधा वाली गली निवासी आरोपी दीपक गोस्वामी प्रॉपर्टी डीलर के बेटी की शादी तय करने से नाराज था।
उससे हत्या में इस्तेमाल में पिस्टल, तीन कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। आरोपी मूलरूप से मेरठ के मीरपुर के गांव रोहटा का रहने वाला है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बंबावड़ गांव निवासी महिपाल सिंह ने अपनी दो बेटियों की 10 दिसंबर को होने वाली शादी की तैयारी में लगे थे।
विज्ञापन

31 अक्तूबर को दोपहर के समय स्कूटी से वह अपने गांव जा रहे थे। पेरिफेरल एक्सप्रेस पुल के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी उनका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था। खुलासा के लिए छह टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से दो दिन में आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ महीने तक की थी रेकी
आरोपी मेरठ की चौधरी चरण सिंह युनिवर्सिटी से बीफार्मा (तृतीय वर्ष) कर रहा है। उसने करीब दो माह पहले मेरठ से 15 हजार में पिस्टल खरीदी थी। उसके बाद महिपाल की रेकी शुरू कर दी थी। आरोपी ने करीब डेढ़ महीने तक दवाइयों की मार्केटिंग के बहाने तिलपता, खैरपुर, वेदपुरा, बंबावड़, सादुल्लापुर और दादरी क्षेत्र में रेकी की। इस दौरान उसने महीपाल की दिनचर्या, मिलने-जुलने वालों और आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटाई। वह अक्सर घटना स्थल से करीब आधा किमी दूर एक दुकान पर सिगरेट पीने के बहाने कई घंटे बैठा रहता था और महिपाल पर नजर रखता था।
आरोपी को देखकर रुके तो सीने में दाग दीं गोलियां
पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन महिपाल नहर कल्दा मार्ग से जब अपने गांव की ओर जा रहे थे तब आरोपी पुल के पास खड़ा था। उसे देखकर महिपाल रुक गए। स्कूटी खड़ी कर चाबी जेब में रख ली और आरोपी से वहां खड़ा होने का कारण पूछा। इसी दौरान दीपक ने उनके सीने में दो गोलियां दाग दीं। आरोपी से बरामद हथियार की जांच फोरेंसिक टीम कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी पिस्टल कहां से लाया था।

एमआर की नौकरी करता है आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2022 से ग्रीड फार्मा कंपनी गामा-1 की कादंबा मार्केट में बतौर एमआर (मेडिकल रिप्रजेंटेटिव) कार्य करता है। वहां से हर माह 20-30 हजार रुपये कमाता है। उसने फोन पर महीपाल को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इसकी जानकारी महीपाल ने अपने परिवार को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed