फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A bloody fight broke out after an altercation, injuring five people, including women.

Noida News: कहासुनी में बाद खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत पांच घायल

Wed, 29 Oct 2025 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
A bloody fight broke out after an altercation, injuring five people, including women.
सरधना। गांव ईकड़ी में संघर्ष में घायल सुंदर। संवाद
गांव ईकड़ी का मामला, घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव ईकड़ी में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों से सुंदर पुत्र अतरे, सुनीता पत्नी सुंदर, बिजेंद्र पुत्र रोशन, दीपक पुत्र बिजेंद्र व ऊषा पत्नी बिजेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सुंदर ने तहरीर में बताया कि मंगलवार रात उसका बेटा किसी काम से घर से बाहर गया था। बीच रास्ते में दीपक ने उसे रोककर उसके साथ गाली गलौज कर दी। उसके बेटे ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ दीपक के घर विरोध करने के लिए पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

उधर, बिजेंद्र पक्ष का कहना है कि उसकी दुकान के सामने सुंदर की किसी अन्य से कहासुनी हो रही थी। उसने अपनी दुकान के सामने गाली गलौज करने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बचाव में आई उसकी पत्नी ऊषा व बेटे दीपक की जमकर पिटाई की गई। मारपीट में दोनों पक्षों से महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां से सुंदर की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सरधना। गांव ईकड़ी में संघर्ष में घायल सुंदर। संवाद

सरधना। गांव ईकड़ी में संघर्ष में घायल सुंदर। संवाद

सरधना। गांव ईकड़ी में संघर्ष में घायल सुंदर। संवाद

सरधना। गांव ईकड़ी में संघर्ष में घायल सुंदर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed