फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A 59-year-old woman was stuck in an elevator for two hours and was rescued using a chair.

Noida News: दो घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही 59 साल की महिला, कुर्सी के जरिये निकाला

Thu, 18 Sep 2025 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
A 59-year-old woman was stuck in an elevator for two hours and was rescued using a chair.
द अरण्या सोसाइटी में भूतल से 24वीं मंजिल पर जाते समय 20वीं पर बीच में अटकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-119 की द अरण्या सोसाइटी में बृहस्पतिवार शाम चार बजे टावर-3 की लिफ्ट बीच में फंस गई। इसमें 59 साल की महिला दो घंटे तक फंसी रहीं। मुश्किल स्थिति में लिफ्ट का दरवाजा खोलकर महिला को कुर्सी के जरिये ऊपर से नीचे उतारा गया।

निवासी अनीता भूतल से 24वें फ्लोर पर अपने फ्लैट में जा रही थीं। इस दौरान 20वें तल पर पहुंचते ही लिफ्ट बीच में अटक गई। लिफ्ट का दरवाजा हल्का खुला था। लाइट जल रही थी और पंखा भी चल रहा था। इस वजह से उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। अनीता मदद के लिए गुहार लगाती रहीं लेकिन दो घंटे तक कोई मदद नहीं मिली। अनीता ने बताया कि लिफ्ट फंसने के दौरान उन्होंने लिफ्ट के अंदर से घंटी बजाई लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद उन्होंने फोन लगाया और गार्ड से बात की। तीसरी बार फोन करने पर उन्हें मदद मिली।
विज्ञापन

--------
कुर्सी की मदद से नीचे
अनीता ने बताया कि दो घंटे तक लिफ्ट ठीक नहीं हो सकी। ऐसे में कुर्सी की मदद से उन्हें नीचे उतारा गया। इस दौरान टावर के निवासियों ने उन्हें पानी भी पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed