फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   973 residential plot scheme to be launched on April 6

Noida News: छह अप्रैल को लांच होगी 973 आवासीय भूखंड की योजना

Wed, 01 Apr 2026 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
973 residential plot scheme to be launched on April 6
- 18 जून को होगी लॉटरी, सीईओ ने दी योजना को मंजूरी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण अपनी 973 आवासीय भूखंड की योजना को छह अप्रैल को लांच करेगा। इसमें आवेदन के लिए एक महीने का समय मिलेगा। बुधवार को सीईओ राकेश कुमार सिंह ने योजना को मंजूरी दे दी। प्राधिकरण की योजना के मुताबिक 18 जून को आवंटन के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रेरा में इस योजना का पंजीकरण होने के बाद संशोधित दरों पर बोर्ड बैठक में फैसला हो चुका है। इसके बाद अब योजना में आवेदन के लिए प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। छह अप्रैल से अगले एक महीने तक के लिए आवेदन ऑनलाइन खुले रहेंगे। लॉटरी भी जल्दी हो। इसके लिए अभी से तारीख तय कर दी गई है। ऐसे में असफल आवेदकों का पैसा भी शीघ्र उनको रिफंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक योजना में 162 वर्गमीटर से लेकर 290 वर्गमीटर तक भूखंड आवंटन के लिए शामिल किए गए हैं। योजना में शामिल भूखंड एयरपोर्ट के पास सेक्टर 15सी, 18 और 24ए में स्थित हैं। करीब 755 भूखंड सामान्य श्रेणी के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा काश्तकार, औद्योगिक निवेशक के लिए भी भूखंड आरक्षण लागू होगा। पंजीकरण के समय सामान्य श्रेणी के आवेदकों को भूखंड के मूल्य का 10 प्रतिशत जमा करना होगा। यह धनराशि ऑनलाइन ही जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed