फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   973 out of 1.10 lakh applicants received plots.

Noida News: 1.10 लाख आवेदकों में से 973 को मिले भूखंड

Thu, 18 Jun 2026 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
973 out of 1.10 lakh applicants received plots.
- यमुना प्राधिकरण की ओर से हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज की निगरानी में निकाला गया ड्रॉ
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के 973 भूखंडों के लिए 1,10,034 आवेदकों के बीच बृहस्पतिवार को ड्रॉ निकाला गया। हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज की निगरानी में ड्रॉ प्रक्रिया शाम तक जारी रही। अधिकारियों का कहना है कि देर रात तक ड्रॉ के परिणाम भी वेबसाइट पर अपडेट कर दिए जाएंगे। आवेदक शुक्रवार से ड्रॉ के परिणाम वेबसाइट पर देख सकेंगे।
एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक्सपो सेंटर में ड्रॉ कराया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आवेदक भी मौजूद रहे। ड्रॉ पूरी तरह निष्पक्ष रहे। इसके लिए आवंटन समिति के अलावा तीन सदस्य निगरानी समिति भी मौजूद रही। स्कूली बच्चों ने खुद आवंटन के लिए पर्चियों को ड्रॉप बॉक्स से निकाला। सभी सफल आवेदकों की पर्चियों और इनके निकलने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। हॉल में मौजूद लोगों को भी सफल आवेदकों की पर्चियों का अवलोकन करने की अनुमति दी गई जिससे किसी को संशय नहीं रहे।
विज्ञापन

अलग-अलग डिजिटल चैनलों पर लाइव प्रसारण में भी लोग ड्रॉ की प्रक्रिया को देखते रहे। सबसे पहले ड्रॉ में किसानों के लिए आरक्षित भूखंड की लाॅटरी हुई। इसके बाद आरक्षण और भूखंड साइज के क्रम में ड्रॉ की पर्चियां निकाली गईं। कई ऐसे सफल आवेदक भी रहे जोकि कई साल से आवेदन कर रहे थे लेकिन पहली बार उनको भूखंड आवंटित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed