फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   9.24 lakh rupee fraud

Noida News: डाक विभाग के नाम पर कंप्यूटर बेचने का झांसा देकर युवक से 9.24 लाख की ठगी

Tue, 16 Sep 2025 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
9.24 lakh rupee fraud
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में रहने वाले एक व्यापारी को आरोपियों ने पुराने कंप्यूटर बेचने के नाम पर 9.24 लाख रुपये वसूल लिए। बाद में चेक बाउंस कर दिया। शिकायत पर कार्रवाई न होने से पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
पीड़ित रोहित का आरोप है कि उसकी पुरानी पहचान के चलते सौरभ शर्मा और आरोपी सौरभ के साले दिपांशु ने अगस्त 2024 में उससे संपर्क किया। दोनों ने पीड़ित को बताया कि उनके परिचित मुंबई निवासी कुशल समीर मेहता के पास भारतीय डाक विभाग के 712 पुराने कंप्यूटर स्क्रैप में बेचने के लिए उपलब्ध हैं। जिनकी कीमत 9.24 लाख रुपये है। रोहित ने सौदे पर हामी भर दी। इसके बाद 24 अगस्त 2024 को कुशल मेहता, सौरभ और दिपांशु रोहित की दुकान पर आए और भरोसा दिलाया कि यह डील जीएसटी बिल पर होगी। पैसे लेने के बाद 30 सितंबर की रात आरोपियों ने फोन कर बताया कि माल अल्फा-1 पोस्ट ऑफिस पहुंच गया है।
विज्ञापन

पीड़ित और उसके पिता वहां पहुंचे तो उन्हें कुछ दस्तावेज थमा दिए गए और कहा गया कि ऑफिस बंद हो गया है। साथ ही शेष 4.48 लाख रुपये नकद भी वसूल लिए। अगली सुबह जब रोहित पोस्ट ऑफिस पहुंचा तो वहां कर्मचारियों ने बताया कि इस प्रकार का कोई माल यहां नहीं आया। जब उसने आरोपियों से संपर्क किया तो टालमटोल करने लगे। बाद में कुशल मेहता ने 9.24 लाख रुपये का चेक दिया जो बाउंस हो गया। सौरभ और दिपांशु ने भी 4.95 लाख रुपये का एक और चेक दिया। जिसे बैंक ने ओवरराइटिंग के कारण अस्वीकार कर दिया। पैसे लौटाने के बजाय आरोपी फोन पर गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी तक दी। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed