फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अपराजिता - हेल्थ कैंप

बीमारियों को हरा नारी बन सकती है अपराजिता

Mon, 10 Dec 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता - हेल्थ कैंप

स्वस्थ शरीर खुशहाल जीवन की पहली शर्त है। आप स्वस्थ नहीं हैं तो खुश नहीं रह सकते। इसीलिए ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल में प्रबंधन एवं एनजीओ जनसरनम के सहयोग से आयोजित शिविर में आसपास के क्षेत्रों से आई महिलाओं और उनके बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित शिविर में डाइटीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, गाइनकोलोजिस्ट के डॉक्टर और स्टाफ ने भाग लिया। शिविर में 285 महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं कराकर उन्हें पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन


फेलिक्स अस्पताल के संचालक डॉ डीके गुप्ता ने कहा कि अमर उजाला का ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ एक बेहतरीन मिशन है। यह महिलाओं के हितों के लिए और समाज में बदलाव के लिए शुरू किया गया प्रयास है। हम भी इस मिशन का हिस्सा बनकर महिला उत्थान में भागीदारी करना चाहते हैं। अस्पताल प्रबंधन अमर उजाला के साथ जुड़कर ऐसे आयोजन लगातार करना चाहेगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाइनकोलोजिस्ट डॉ. रश्मि गुप्ता ने बताया कि कैंप में महिलाओं को एनीमिया, यौन रोग, खानपान, जीवनशैली आदि से जुडे़ सुझाव दिए गए। दवाओं के साथ-साथ उन्हें यह भी बताया गया कि किस तरह के योग और व्यायाम उनके लिए बेहतर होंगे। कैंप में कई गर्भवती महिलाएं भी आईं, जिन्हें गर्भावस्था के दौरान खानपान, योग, दवाओं, पोषण की महत्ता के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि समाज में आर्थिक परेशानी, सामाजिक दायरे आदि कारणों से कई बार महिलाओं के स्वास्थ्य का मुद्दा उपेक्षित रह जाता है। इस पर ध्यान देना आवश्यक है। स्वस्थ महिला ही खुशहाल परिवार की आधारशिला बनती है। अमर उजाला के ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान का उद्देश्य महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाना है। इस उदेश्य की पूर्ति में महिला स्वास्थ्य परीक्षण बेहद उपयोगी है।


गाइनकोलोजिस्ट डॉ. मनीषा तोमर ने कहा कि आज भी हमारा सामाजिक परिवेश महिलाओं के सामने कई चुनौतियां लेकर आता है। कई बार महिलाएं स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं। इससे गंभीर समस्याएं पैदा होती हैं। ऐसे कैंप महिलाओं की बेहतरी में महत्वपूर्ण हैं। हम न सिर्फ महिलाओं को निशुल्क इलाज दे रहे हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर उन्हें काउंसलिंग देकर बेहतर जीवन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed