{"_id":"5bad509f867a5523e2569f73","slug":"91538085023-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग मंत्री सतीश महाना ने तीन प्रोजेक्टों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग मंत्री सतीश महाना ने तीन प्रोजेक्टों का किया निरीक्षण
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उद्योग मंत्री ने किया तीन प्रोजेक्टों का निरीक्षण
नोएडा। उद्योग मंत्री सतीश महाना ने समीक्षा बैठक के बाद शहर में निर्माणाधीन प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने सभी काम समय से पूरे करने के निर्देश दिए। उद्योग मंत्री का काफिला सबसे पहले एनटीपीसी अंडरपास पहुंचा। वहां उन्होंने काम की प्रगति जानी। टीम के साथ प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन, एसीईओ राकेश कुमार मिश्र, जीएम राजीव त्यागी, समाकांत श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद मंत्री की टीम सेक्टर-33 के शिल्प हाट पहुंची। वहां का जायजा लिया गया। अंत में पूरी टीम सेक्टर-94 के कमांड कंट्रोल सेंटर पहुंची। यहां पर उन्होंने निर्माण की प्रगति देखी। इसके अलावा भविष्य की जरूरतों के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की। उन्होंने सभी परियोजनाओं को समय से पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। ब्यूरो