फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ‘झिरका विधायक द्वारा 10 साल में किया विकास गली-मोहल्लों में खुलेआम मार रहा गोते’

‘झिरका विधायक द्वारा 10 साल में किया विकास गली-मोहल्लों में खुलेआम मार रहा गोते’

Tue, 28 Aug 2018 09:12 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
‘झिरका विधायक द्वारा 10 साल में किया विकास गली-मोहल्लों में खुलेआम मार रहा गोते’
बारिश पर भड़की सियासी जंग
विज्ञापन

- जलभराव को मुद्दा बनाकर विधायक एक दूजे पर कस रहे तंज
नगीना। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से कई गांवों के निचले हिस्सों में बने घरों में पानी भर गया है जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सांठावाडी गांव के लोगों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नगीना को शिकायत देकर पानी की निकासी दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं, करहेड़ा, गुमट बिहारी, उलेटा, जैताका आदि गांवों के लोगों ने शिकायत सीएम को भेजी है।
इतना ही नहीं गांव के गली-मोहल्लों में पानी भरने और नालियां तथा निकासी न होने पर नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ तंज कसने शुरू कर दिए है। ग्रामीणों ने बताया कि मियां मोहल्ले की बसावट निचाई की तरफ है जिससे पहाड़ियों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों का पूरा पानी निचले हिस्से में बसे लोगों के घरों में भर गया है। एक शिकायत नगीना बीडीपीओ को देखकर गांव की गलियों और नालियों की सफाई कराने की मांग की है। पिथोरपुरी, नगीना, करहेड़ा, उलेटा आदि गांवों में मुख्य गलियों और घरों में पानी भरने की बात सामने आई है। इसकी शिकायत सलीम खान ने सीएम हरियाणा को ट्वीट के माध्यम से की है। शिकायत में उलेटा, अखलीमपुर, जैताका और भूडबास को जोड़ने वाली सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मामन ने विधायक पर कसा तंज
जलभराव पर वरिष्ठ नेता मामन खान इंजीनियर ने तंज कसते हुए लिखा है कि ‘विधायक साहब ने पिछले 10 साल में झिरका विधानसभा में इतना भारी विकास करा दिया कि अब सड़कों, गली-मोहल्लों और शहरों की मुख्य तथा आम रास्तों पर खुलेआम विकास गोते मार रहा है’।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटोऱ् सांठावाड़ी गांव की गलियों में भरा पानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed