फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   9 year old girl dead after falling from third floor

तीसरी मंजिल से गिरकर 9 साल की बच्ची की मौत

Tue, 05 Jul 2022 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
9 year old girl dead after falling from third floor
नोएडा। मामूरा गांव में नौ साल की बच्ची की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चौथी मंजिल बनाने के दौरान ठेकेदार व मकान मालिक की तरफ से लापरवाही बरती गई है। कोतवाली फेज- 3 पुलिस ने मकान मालिक व ठेकेदार के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विजय बहादुर ने पुलिस से शिकायत की है कि वह परिवार के साथ सेक्टर-66 स्थित मामूरा की गली नंबर-5 में रहता है। 2 जुलाई को उसकी नौ साल की बेटी तीसरी मंजिल से गिर गई थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में विजय बहादुर का आरोप है कि मकान मालिक विजय रस्तोगी चौथी मंजिल बनवा रहा है। ठेकेदार ने निर्माण कार्य के दौरान गेट का जाल हटा लिया था। जाल के हटने से उसकी बच्ची तीसरी मंजिल से गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed