फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   86 boxes fond in illigal crakers factory

अवैध पटाखा फैक्टरी में मिला 86 पेटियां बारूद

Tue, 19 Apr 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
86 boxes fond in illigal crakers factory
पुन्हाना/पिनगवां। नूंह थाना के पिनगवां के गांव शाह चोखा में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चलाने में सात नामजद सहित करीब 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जिले के पुलिस कप्तान वरुण सिंगला ने पुलिस अधिकारियों के साथ गांव शाह चोखा में मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया। फैक्टरी से 86 पेटी विस्फोटक बरादम हुआ है।
विज्ञापन

पिनगवां थाना प्रभारी ओमबीर ने बताया कि थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर जब रेड की गई तो पता चला कि रफीक कसाई के दो मकानों में 40 पेटी मार्का ओरिजिनल डोनल्ड डक व 46 पेटी खाकी रंग की मिली, जिस पर ओरिजिनल नलेपर्ड किंग लिखा हुआ था तथा 9 कट्टा प्लास्टिक विस्फोटक भरा हुआ मिला। सभी के अलग सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। करीब 12 लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को गांव शाह चोखा में श्मशान घाट के नजदीक अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लग गई थी, जिससे काफी नुकसान हुआ है और कई लोगों को चोटें भी आई हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, जहां पता चला कि अवैध फैक्टरी को चौड़ा उर्फ साबिर, उस्मान, सलीम, रहमान नंबरदार, रफीक कसाई और 4/5 अन्य लोग मिलकर अवैध तरीके से चला रहे थे। पटाखा बनाने वाली झोपड़ी से आग लग गई थी, जिसमें पटाखे बनाने वाला आदिल पुत्र चांद निवासी शाह चोखा झुलस गया। जिसका इलाज शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज नूंह में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कप्तान ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का किया दौरा
नूंह पुलिस कप्तान वरुण सिंगला ने गांव शाहचोखा स्थित फैक्टरी में लगी आग के मौके का मुआयना किया। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उषा व निरीक्षक ओमवीर प्रबंधक थाना पिनगवां भी मौजूद रहे। इस मौके पर एसपी ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने और तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed