फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   85 thousand beneficiaries will come in 2000 buses to lay the foundation stone

शिलान्यास कार्यक्रम 2000 बसों में आएंगे 85 हजार लाभार्थी

Thu, 25 Nov 2021 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
85 thousand beneficiaries will come in 2000 buses to lay the foundation stone
नोएडा (मनोज कुमार)। एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में चार जिलों के करीब 85 हजार लाभार्थियों को ले जाने के लिए दो हजार बसों का बेड़ा तैयार किया गया है। यह बसें बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तक संबंधित गांवों और जिम्मेदार लोगों के पास पहुंच जाएंगी। परिवहन विभाग के सहयोग से ट्रांसपोर्टरों व स्कूल-कॉलेजों की बसों को मंगाया गया है और इनका खर्च यमुना प्राधिकरण वहन करेगा। जनसभा में लाभार्थियों को बुलाने के लिए नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर व अलीगढ़ से बसों को लिया गया है। ज्यादातर बसें 52 सीटों की हैं। एक बस का खर्च डीजल और चालक-परिचालक से लेकर करीब पांच हजार रुपये का है, जबकि टोल देना पड़ा तो 500 रुपये अलग खर्च होंगे। इस तरह करीब साढ़े पांच हजार रुपये का एक बस का खर्च नोएडा से जेवर जाने का है। यदि यही बस अलीगढ़ से आएंगी तो इनका खर्च करीब एक हजार रुपये और बढ़ जाएगा। इस तरह सभी बसों पर औसतन 6 हजार रुपये का खर्च आएगा। बसों के खर्च को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि तात्कालिक तौर पर यह कार्यक्रम यमुना प्राधिकरण करा रहा है। साथ ही, शासकीय कार्यक्रम है, इसलिए बसों का खर्च भी प्राधिकरण ही करेगा।
विज्ञापन

पिछली जनसभा के पैसे नहीं मिले
ट्रांसपोर्टर विजय भाटी ने बताया कि पिछली बार प्रधानमंत्री अलीगढ़ आए थे तो परिवहन विभाग ने उनकी बसों को भेजा था। अभी पुराना पैसा भी नहीं मिला है। अब जेवर के लिए बसों को भेजा जा रहा है। कम से कम 8 से 10 हजार रुपये प्रति बस खर्च मिले तो उनका काम चल पाएगा।
विज्ञापन

जनसभा के लिए बसों में तैनात रहेंगे सरकारी कर्मचारी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शिलान्यास कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को भीड़ जुटाने के लिए भाजपाइयों के साथ प्रशासनिक अमला भी जुटा रहा। गांव-गांव से बसों में लोगों को लाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों की भी बसों में ड्यूटी लगाई है। बुधवार को विकास भवन सभागार में कर्मचारियों को बुलाकर उनकी हाजिरी लगाते हुए बस पर तैनात किया गया है। दादरी, नोएडा, जेवर और गांव-गांव से बसों को लेकर आने की जिम्मेदारी दी गई है। बस कहां से कहां तक जाएगी और किस गेट से प्रवेश करेगी पूरा प्लान बनाकर दिया गया है। हालांकि , टोल पर पैसा कौन देगा इसे लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी रही। किसी तरह की समस्या न आए इसके लिए बसों को व्यवस्थित रखने के लिए नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए दिया लाभार्थी नाम
प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए बसाें में आने वाले लोगों को सरकारी भाषा में लाभार्थी का नाम दिया गया है। लोग शहर, कस्बों और गांवों से लाए जाएंगे। इनमें हजारों लोग ऐसे होंगे जो सरकार की योजनाओं से लाभ ले रहे हैं। ऐसे में सभी लोगों को लाभार्थी के नाम से पुकारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed