{"_id":"5cd9aa51bdec220774413c10","slug":"81557768785-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल ऐप से कर सकेंगे अनारक्षित रेलवे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोबाइल ऐप से कर सकेंगे अनारक्षित रेलवे टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब मोबाइल ऐप से कर सकेंगे अनारक्षित रेलवे टिकट
गुरुग्राम। टिकटों की बुकिंग को यात्रियों के अनुकूल, आसान बनाने के लिए रेलवे ने मोबाइल फोन के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की है। जिससे अब यात्री रेलवे की अनारक्षित टिकट अपने मोबाइल पर ही प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए दिल्ली मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर एक सप्ताह के लिए यात्रियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
यह सुविधा गत वर्ष दिल्ली मंडल के सभी स्टेशनों के लिए शुरू कर दी गई थी। मोबाइल पर यूटीएस ऐप का लाभ लेने के लिए रेल उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए दिल्ली मंडल के 23 स्टेशनों (ए1, ए व बी श्रेणी) पर एक सप्ताह का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गुड़गांव रेलवे स्टेशन को भी इस अभियान में शामिल किया गया है। अभियान के दौरान सोमवार तक करीब पांच हजार यात्रियों ने मोबाइल पर यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप को डाउनलोड किया। इस टिकट की बुकिंग यात्रियों को मोबाइल ऐप यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर या विंडो स्टोर से बिना किसी शुल्क के डाउनलोड करके की जा सकती है। डाउनलोड करने के बाद यात्री को अपना मोबाइल नंबर, शहर, डिफाल्ट गाड़ी टाइप, श्रेणी उपलब्ध करके पंजीकरण करना होता है। पंजीकरण करने के बाद आर-वॉलेट शून्य बैलेंस के साथ खुद ही बन जाएगा। जिसे बुकिंग काउंटर, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेटीएम एवं यूपीआई द्वारा रिचार्ज किया जा सकता है। दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक एससी जैन ने कहा कि रेलवे टिकट बुकिंग मोबाइल ऐप यात्रियों के लिए अत्यधिक लाभदायक है क्योंकि इससे टिकट बिना लाइन में लगे तेजी से नकद रहित बुकिंग की जा सकती है।