{"_id":"5bec6016bdec2269827d5769","slug":"81542217750-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे
गुरुग्राम। गांव सुलतानपुर में 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन विकास रैली और कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के लिए पांच स्तरीय खाका तैयार किया है। सुरक्षा की जिम्मेदारी 30 से अधिक आईपीएस अधिकारियों को सौंपी जा रही है। इसके लिए पुलिस महानिदेशक बीएस संधु और गृहसचिव एसएस प्रसाद ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका बनाया है। सुरक्षा को लेकर एसपीजी भी शहर में कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंच रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का प्रोटोकॉल बेहद ही अलग होता है। ब्लू बुक( प्रोटोकॉल बुक) के अनुसार ही शहर में सुरक्षा का इंतजाम किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले के आला अधिकारी सुरक्षा की जांच कर रहे हैं। सहायक पुलिस आयुक्त की केएमपी पर ड्यूटी लगाई गई है। वह कार्यक्रम स्थल सहित आसपास क्षेत्र में अपने स्तर पर सुरक्षा मानकों की जांच कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त केके राव को भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में आईपीएस व एचसीएस अधिकारियों की कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी न केवल गुरुग्राम से बल्कि रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी सहित अन्य जिलों से हैं। इन अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल के बाहर सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। जल्द सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयार किया जा रहा खाका फाइनल कर दिया जाएगा जिसके बाद पुलिस महानिदेशक व अतिरिक्त महानिदेशक शहर व कार्यक्रम स्थल का दौरा करेंगे। इसकी रिपोर्ट तैयार कर गृह सचिव को भेजी जाएगी। इसके बाद गृह मंत्रालय से अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
---
प्रधानमंत्री सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आला अधिकारी ड्राफ्ट तैयार कर रहे हैं। सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
- सुभाष बोकन, पुलिस प्रवक्ता, गुरुग्राम