{"_id":"5bec5a75bdec2269490080b0","slug":"81542216309-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी में भिड़े दो पुलिसकर्मी, मामला दबाने में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी में भिड़े दो पुलिसकर्मी, मामला दबाने में जुटे अधिकारी
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी में भिड़े दो पुलिसकर्मी, मामला दबाने में जुटे अधिकारी
फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-28 चौकी में मंगलवार रात दो पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए। इस दौरान पीसीआर पर तैनात एक सिपाही ने चौकी में तैनात मुंशी को पीट दिया। घायल पुलिसकर्मी को बादशाह खान अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे रात को ही सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस मामले को दबाने में लगी है और कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों का आपसी मामला था। अभी कुछ नहीं बता सकते हैं। पुलिस ने अभी इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना रात 10 बजे के बाद की है। पीसीआर चालक सिपाही और चौकी में तैनात एक अन्य पुलिसकर्मी के बीच लड़ाई हुई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी, जोकि बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद पीसीआर पर तैनात सिपाही ने चौकी में तैनात पुलिसकर्मी की पिटाई कर डाली। चौकी में तैनात साथियों ने दोनों में बीच बचाव करवाया। घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी गई। इस दौरान साथी कर्मचारी घायल पुलिसकर्मी को बीके सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे।
रात को करीब 12.30 बजे घायल पुलिसकर्मी को यहां से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। विभाग की किरकिरी होते देख पुलिसकर्मी व अधिकारी पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही दोनों पुलिसकर्मियों के बीच सुलह करवाने का भी प्रयास किया जा रहा है। सेक्टर-31 थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों का आपसी मामला है। यदि शिकायत मिली और मामला दर्ज हुआ, तो जानकारी दे देंगे।