फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   8152 employees will vote in the district

Noida News: जनपद में 8152 कर्मचारी कराएंगे मतदान

Mon, 22 Apr 2024 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
8152 employees will vote in the district
- 25 अप्रैल की सुबह फूल मंडी में दर्ज करानी होगी उपस्थिति, वहीं से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में 8152 कर्मचारी तैनात रहेंगे। पोलिंग पार्टी भेजे से पहले सभी कर्मचारियों को फूल मंडी में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी जर्नादन मिश्रा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में मतदान के लिए 1852 पोलिंग बूथों पर 8152 कर्मचारी तैनात होंगे। इनमें 2038 पीठासीन अधिकारी होंगे। चुनाव कराने के लिए 2038 पोलिंग पार्टियां बनाई जाएंगी। 25 अप्रैल को सुबह 7 बजे चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारी नोएडा में फूल मंडी पहुंचेंगे। फूल मंडी से ही उन्हें मतदान कराने के लिए रवाना किया जाएगा। दादरी, जेवर और नोएडा में उपजिलाधिकारी के अधीन अतिरिक्त कर्मचारी रहेंगे। जरूरत के मुताबिक उनको तैनात किया जा सकेगा। इनके अलावा 1500 कर्मचारी चुनाव की व्यवस्था बनाने में रहेंगे। इस बार चुनाव ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी में गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हालत में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव से ड्यूटी कटवाने के लिए अभी भी कर्मचारी आ रहे हैं। जबकि जिन कर्मचारियों के बच्चे छोटे हैं, या महिला कर्मचारी गर्भवती या बीमारी की दिक्कतों को देखते हुए करीब 250 कर्मचारियों की ड्यूटी काटी जा चुकी है। अब किसी भी हालत में चुनाव डयूटी नहीं काटी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस बल ने निकाला फ्लैग मार्च
मतदान को शांतिपूर्वक कराने के लिए सोमवार को ग्रेटर नोएडा के कॉमर्शियल बेल्ट, अल्फा-1, अल्फा-2, बीटा समेत कई सेक्टरों में पुलिस बल के साथ फ्लैग पैदल मार्च निकाला गया। मौके पर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और 26 तारीख को मतदान करने की अपील भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed