{"_id":"59482f794f1c1bb46b8b46c1","slug":"81497902969-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 से 155 रुपये में दिए जाएंगे मीटर सहित कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 से 155 रुपये में दिए जाएंगे मीटर सहित कनेक्शन
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
80 रुपये में मिलेगा बिजली कनेक्शन
बिजली विभाग ने प्रत्येक व्यक्ति को कनेक्शन देने के लिए छूट देनी शुरू कर दी है। इसके तहत ग्रामीणों को अब एक किलोवाट का कनेक्शन 80 और शहरी उपभोक्ता को यह 155 रुपये में ही दे दिया जाएगा। शेष राशि किस्त में दी जा सकेगी। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रदेश के सभी जिलों के अधीक्षण अभियंताओं को एक पत्र भेजकर अधिक से अधिक लोगों को कनेक्शन देने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कनेक्शन देने के लिए एक योजना शुरू की है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र का उपभोक्ता 80 रुपये में कनेक्शन ले सकता है, जबकि शहरी उपभोक्ता को इसके लिए 155 रुपये देने होंगे। इसके बाद जो राशि बचेगी, उसे डेढ़ साल तक किस्तों में अदा करने का प्रावधान है।
अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल ने बताया कि अभी जिले में तीन लाख 10 हजार उपभोक्ता हैं। इन्हें बढ़ाने के लिए ऊर्जा मंत्रालय की ओर से निर्देश मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस बार जो कनेक्शन दिया जाएगा, उसमें मीटर की कीमत भी जोड़ी जाएगी जिसे किस्तों में लिया जाएगा।
विज्ञापन
नए प्रवाधान में बिना मीटर के कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे। मुकुल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कनेक्शन के लिए 80 से 1100 रुपये देने का प्रावधान है और 75 से 375 रुपये की किस्त बनाई जा सकेगी। वहीं,शहरी क्षेत्र 155 रुपये से कनेक्शन देने की शुरुआत है और 1100 रुपये तक देने होंगे। शहरी उपभोक्ता मीटर आदि की कीमत 100 से 375 रुपये तक किस्त के रूप में दे सकेंगे।
लेकिन पुराने उपभोक्ता ही काट रहे चक्कर
एक तरफ ऊर्जा मंत्रालय की ओर से साफ कहा गया है कि नए कनेक्शन बिना मीटर के न दिए जाए। वहीं दूसरी ओर गौतमबुद्धनगर में पुराने उपभोक्ताओं को ही मीटर नहीं दिए जा रहे हैं। जिले में पिछले एक साल से उपभोक्ता मीटर के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं। मगर विभाग की ओर से सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिलता।