फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   80 students confirmed their seats by enrolling

Noida News: 80 छात्रों ने दाखिला कराकर सीट की पक्की

Thu, 03 Aug 2023 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
80 students confirmed their seats by enrolling
80 छात्रों ने दाखिला लेकर सीट की पक्की
विज्ञापन

- पहली कटऑफ के आधार पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सबसे ज्यादा बीए में हुए दाखिले
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की पहली कटऑफ के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को सेक्टर-39 स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अलग-अलग स्ट्रीम में 80 दाखिले हुए। सबसे ज्यादा बीए में 54 दाखिले हुए हैं। दस्तावेज पूरे नहीं होने की वजह से कई छात्रों की काउंसलिंग नहीं हो सकी। उन्हें पूरे दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है। छात्रों को फॉर्म खरीदने में भी काफी वक्त लगा। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि बृहस्पतिवार से दाखिले का आंकड़ा और बढ़ जाएगा।

स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि बीकॉम में 17 दाखिले हुए, जबकि बीएससी गणित में 4, बॉयोलॉजी में 2 और कंप्यूटर साइंस में 3 दाखिले हुए। वहीं, बीए में 54 दाखिले हुए, जिसमें से 37 सामान्य, 14 पिछड़ा वर्ग और तीन अनुसूचित सीटों पर हुए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की सोमवार को स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए पहली कटऑफ जारी हो गई है। मंगलवार दोपहर तक कॉलेज लिस्ट चस्पा कर पाए। इस वजह से पहले दिन कम छात्र ही फॉर्म खरीद पाए। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कुल 455 सीटे हैं। नोएडा में एकमात्र राजकीय डिग्री कॉलेज होने की वजह से दाखिले के लिए प्रतिस्पर्धा है। मंगलवार को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ऑफर लेटर भी नहीं निकल सके, इस वजह से दाखिले की प्रक्रिया नहीं हो सकी। अब चार अगस्त तक दाखिले की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-39 स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अन्य बोर्ड के छात्रों की बीएससी जीव विज्ञान की सबसे ऊंची मेरिट गई है। जबकि यूपी बोर्ड की 80.2 प्रतिशत है। यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बीकॉम की मेरिट 70.6 प्रतिशत और अन्य बोर्ड के लिए 76.83 रही। हालांकि बादलपुर स्थित कुमारी मायावती राजकीय महिला महाविद्यालय की कटऑफ इससे थोड़ी कम गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed