फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   8 workers of nagina school were absent

नगीना स्कूल में 16 में से 8 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Thu, 14 Jan 2021 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
8 workers of nagina school were absent
नगीना स्कूल में निरीक्षण के दौरान डीपीसी डॉ. अब्दुल रहमान खान - फोटो : Mewat
नगीना स्कूल में 16 में से 8 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

नूंह। जिले में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए विभाग के अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कुछ कर्मचारी अधिकारियों की इस मुहिम को पलीता लगाने पर जुटे हैं। इसका नजारा डीपीसी डॉ. अब्दुल रहमान खान द्वारा नगीना खंड के गांव पूटली के राजकीय मिडिल स्कूल में देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर चैक करने पर पाया कि वहां कार्यरत सुनील कुमार लिपिक को खंड शिक्षा अधिकारी नगीना कार्यालय में ऑन ड्यूटी किया हुआ है, जबकि नगीना खंड कार्यालय में पता करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त लिपिक ने आज तक अपनी उपस्थिति कार्यालय में दर्ज ही नहीं कराई है। इससे साफ पता चलता है कि उस कर्मचारी ने अधिकारियों से सांठगांठ की है। दोनों ही कार्यालयों में उपस्थिति दर्ज नहीं कराकर उक्त कर्मचारी ने सांठगांठ का परिचय दिया है। इसके अलावा डीपीसी की टीम ने नगीना के कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल का भी औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पाया कि कुल 16 कर्मचारियों में से 8 कर्मचारी बिना सूचना के स्कूल से अनुपस्थित थे। स्कूल के प्राचार्य भी इस विषय में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इतनी बड़ी खामी को देखकर डीपीसी ने प्राचार्य को जमकर लताड़ा। डीपीसी ने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा और उक्त कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही लापरवाह बरतने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed