फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   75 lakh fraud with digital payment company

Noida News: डिजिटल भुगतान करने वाली कंपनी के साथ 75 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 28 May 2023 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
75 lakh fraud with digital payment company
डिजिटल भुगतान करने वाली कंपनी के साथ 75 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन


- दूसरी कंपनी ने समझौते के बाद की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। डिजिटल भुगतान करने वाली कंपनी से 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरी कंपनी ने समझौता कर बैंक खाते से 12 अलग अलग खातों में 75 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। इस मामले में डिजिटल भुगतान करने वाली कंपनी की तरफ से पुलिस से शिकायत की गई। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-63 स्थित बैंकिट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी डिजिटल व ऑनलाइन भुगतान करने की विशेषज्ञता रखती है और ग्राहकों को सक्षम भुगतान प्रणाली, प्रीपेड कार्ड, बिल भुगतान आदि जैसी कई सेवाएं प्रदान करती है। बैंकिट के पास पूरे भारत में खुदरा विक्रेताओं का एक बड़ा नेटवर्क है। 14 सितंबर 2022 को बैंकिट कंपनी व और साफेक्सपे टेक्नोलॉजी के बीच सेवा प्रदान करने को लेकर समझौता हुआ। इसके मुताबिक बैंकिट के व्यापारियों को भुगतान करने, फंड प्राप्त करने के लिए वर्चुअल बैंक खाता बनाना होगा। इसके बाद एक्सिस बैंक में खाता बनाया गया।
विज्ञापन

10 मई 2023 को बैंकिट कंपनी को पता चला कि साफेएक्स पे के साथ बनाए गए वर्चुअल बैंक खाते से लगभग 75 लाख रुपये के अनधिकृत लेन-देन किए गए। इसकी जानकारी मिलते ही कंपनी की तरफ से साफेएक्सपे से संपर्क किया गया और अनधिकृत लेनदेन के बारे में बताया गया। वर्चुअल बैंक खाते से रकम को 12 अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित करने की की भी जानकारी दी गई। इसके बाद साफेक्सपे कंपनी जाकर इसकी जानकारी भी मांगी गई लेकिन इसका जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद बैंकिट कंपनी के निदेशक विनोद कुमार पुंडीर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed