{"_id":"68e033d198156d8fbb0ff9ec","slug":"739-lakh-fraud-in-the-name-of-hotel-review-na-news-c-56-1-sali1016-138389-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: होटल रिव्यू के नाम पर 7.39 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: होटल रिव्यू के नाम पर 7.39 लाख की ठगी
Sat, 04 Oct 2025 02:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक युवक से होटल रिव्यू और ऑनलाइन टास्क के नाम पर 7.39 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। युवक ने इस मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव पुन्नेर निवासी अमन सेंगर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि 18 फरवरी 2025 को उनके व्हाट्स एप पर लिपिका नाम की एक महिला का मेसेज आया। महिला ने उनसे होटल रिव्यू करने और टेलीग्राम पर जुड़ने के लिए कहा। इसके बाद उसने उनसे कॉइनस्टोरएक्सटी डॉट सीसी वेबसाइट पर खाता बनाने के लिए कहा।
अमन के अनुसार उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 7,39,140 रुपये जमा किए। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो महिला टालमटोल करने लगी और बाद में उन्हें ब्लॉक कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी महिला ने उनसे सात लाख रुपये की और मांग की। मना करने पर उसने उनसे संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद उनको ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एनसीआरबी में दर्ज कर लिया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी आशीष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अनजान लिंक, टेलीग्राम आईडी या निवेश योजनाओं के बहकावे में आकर कोई भी ऑनलाइन लेनदेन न करें।