फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   72-year-old dies from Corona, 54 new patients found

कोरोना से 72 वर्षीय वृद्ध की मौत, 54 नए मरीज मिले

Tue, 22 Dec 2020 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
72-year-old dies from Corona, 54 new patients found
सेक्टर-11 स्थित झुंडपुरा पर सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
कोरोना से 72 वर्षीय वृद्ध की मौत, 54 नए मरीज मिले
विज्ञापन

नोएडा। जिले में कोरोना से एक 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या 88 हो गई है। वहीं, राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को जिले में 54 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 69 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 23893 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 24560 पहुंच गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि सेक्टर-62 निवासी वृद्ध की मौत हुई है। मृतक को डायबटीज, हाइपरटेंशन जैसी कई अन्य समस्याएं पहले से थीं। जिले में मृत्युदर पर नियंत्रण के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। वर्तमान में 579 सक्रिय केस हैं। सक्रिय केस के मामलों में प्रदेश में जिले का 7वां स्थान है। वहीं, मरीजों के स्वस्थ होने के मामले में 5वें स्थान पर है।

टीका लगने के बाद भी सावधानी जरूरी
जिले में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चिकित्सकों की माने तो वैक्सीनेशन के बाद भी कोरोना का खतरा तुरंत ही पूरी तरह से नहीं टलता है। ऐसे में टीका लगने के बाद एक महीने तक सावधानी बरतना जरूरी है। वैक्सीन का असर एक महीने बाद ही पूरी तरह से शुरू होगा। वैक्सीन की पहली खुराक के एक महीने बाद एंटीबॉडी बननी शुरू होती है। पहले चरण में जिले के 20 हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। इन्हीं लोगों को जनवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में वैक्सीन दी जाएगी। इसके बाद फरवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक उन्हें संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने होंगे। पहली वैक्सीन लगने के 28 दिन बाद दूसरी खुराक दी जाएगी। इसके बाद से एंटीबॉडी बनने की शुरुआत होगी। इसके बाद ही संक्रमण का खतरा टलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि टीकाकरण में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान सभी आवश्यक जानकारियां दी गई हैं। वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, वैक्सीन मिलने की कोई तिथि अब तक निर्धारित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed