फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तिजारा तक बन रही सड़क नगीना के विकास में मील का पत्थर साबित होगी

तिजारा तक बन रही सड़क नगीना के विकास में मील का पत्थर साबित होगी

Mon, 10 Dec 2018 12:11 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
तिजारा तक बन रही सड़क नगीना के विकास में मील का पत्थर साबित होगी
नगीना-तिजारा सड़क विकास में मील का पत्थर साबित होगी
विज्ञापन

-नोटकी गांव से तिजारा सीमा तक 19 अप्रैल तक होगा काम पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
नगीना। आठ साल से विवादों में चल रहे नगीना से तिजारा के लिए बनने वाले मार्ग पर नोटकी गांव से राजस्थान सीमा तक निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। तिजारा तक यह रोड बनने से नगीना के लिए विकास के द्वार खुलेंगे। हालांकि राजस्थान में विधानसभा चुनावों में इस सड़क का मुद्दा किसी भी प्रत्याशी ने नहीं उठाया। जबकि चुनाव से पहले सभी ने दो दर्जन गांवों के लोगों को इस मुद्दे का उठाने का आश्वासन दिया था।
नोटकी गांव के सरपंच रिजवान महमूद बताते हैं कि गांव की सीमा से अरावली को काटकर सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। यह सड़क क्षेत्र के पिछड़ेपन दूर करने में काम आएगी। इसी गांव के सोहराब खान बताते हैं कि दो जेसीबी मशीनें लगाई हुई थी, जिनसे कार्य धीमा चल रहा था, कंपनी से मांग की तो दो-तीन मशीनें बढ़ा दी। सूबेदार खान कहते हैं कि सामाजिक संगठनों और लोगों के सहयोग से नगीना से तिजारा के लिए सड़क का कार्य शुरू हो गया है। अब सीधे रास्ते से 10 से 15 मिनट में तिजारा पहुंचा जा सकता है। इससे पहले फिरोजपुर झिरका होते हुए 40 किलोमीटर फिर से एक घंटे में तिजारा तक पहुंचा जाता था। जैन समाज के पूर्व प्रधान मुनीराम जैन बताते हैं जैन समुदाय का प्राचीन जैन मंदिर तिजारा में है। हजारों श्रद्धालु वहां हर साल जाते हैं, उन्हें बड़ी कठिनाई होती है। सीधा मार्ग बनने से सुविधा होगी। तिजारा विधानसभा से सपा प्रत्याशी चौधरी फजल हुसैन कहते हैं कि नगीना के विकास में यह रोड मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

अगले वर्ष के अंत तक निर्माण
फिरोजपुर झिरका सड़क निर्माण विभाग के एसडीई रमेश चंद्र सिधु का कहना है कि 19 अप्रैल 2019 तक निर्माण पूरा करना है। इसीलिए संबंधित ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार हो चुकी घोषणा
सबसे पहले एक जून 2011 को यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने के सम्मुख पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मांड़ीखेड़ा रैली से घोषणा की थी। विधानसभा चुनाव से पहले 6 अगस्त 2014 को हुड्डा ने फिर घोषणा की। भाजपा की सरकार प्रदेश में आने के बाद 17 जनवरी 2015 को लोक निर्माण मंत्री नरवीर सिंह ने घोषणा की। इसी साल 3 दिसंबर को सीएम मनोहर लाल ने घोषणा की। उसके बाद नूंह और फिरोजपुर झिरका की रैलियों में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed