फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शाहबेरी----नोएडा में 13 के खिलाफ थाने में शिकायत

शाहबेरी----नोएडा में 13 के खिलाफ थाने में शिकायत

Thu, 19 Jul 2018 09:00 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
शाहबेरी----नोएडा में 13 के खिलाफ थाने में शिकायत
हेडिंग: नोएडा में खतरनाक इमारतें, 13 की थाने में शिकायत
विज्ञापन

सबहेड : शाहबेरी गांव में हादसे के बाद जागा नोएडा प्राधिकरण
पुलिस करेगी जांच, जांच के बाद रिपोर्ट आने पर होगी एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर में बन रहे खतरनाक इमारतों पर प्राधिकरण ने संज्ञान लिया है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को प्राधिकरण ने तीन थानों में 13 भवन मालिकों के खिलाफ शिकायत दी। प्राधिकरण ने पुलिस से इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-20 थाने के अंतर्गत अट्टा में नौ, निठारी में एक, सेक्टर-24 थाने के अंतर्गत मोरना के दो और सेक्टर-39 थाने के अंतर्गत सेक्टर-37 के अंबेडकर विहार के एक मकान मालिक सहित कुल 13 भवन मालिकों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है और एफआईआर दर्ज करने की अपील की है। प्राधिकरण का कहना है कि यहां प्राधिकरण की बिना अनुमति व किसी तकनीकी विशेषज्ञ की देखरेख के बगैर संरचनात्मक स्थायित्व की दृष्टि से असुरक्षित बहुमंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इससे जनमानस को जानमाल का खतरा महसूस हो रहा है। ऐसे स्ट्रक्चर से कभी भी कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। इस बाबत जब संबंधित थाना प्रभारियों से बातचीत की गई तो उनका कहना है कि मामले को एसएसपी संज्ञान में लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed