फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   6500 families forced to live in darkness due to lack of electricity

Noida News: बिजली नहीं आने से 6500 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर

Thu, 31 Jul 2025 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
6500 families forced to live in darkness due to lack of electricity
बिजली नहीं आने से 6500 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर
विज्ञापन

बारिश का पानी भर जाने के कारण हाईटेंशन वैक्यूम सर्किट में हुआ फॉल्ट


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज एक सोसाइटी में हाईटेंशन वैक्यूम सर्किट में बारिश का पानी भर गया। फाॅल्ट हो जाने के कारण 6500 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में 10 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाई है।
सुबह से डीजी चलने के बाद वह भी बंद हो गया। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस एजेंसी की लापरवाही के कारण 52 टावरों में रहने वाले लोग पानी से लेकर अन्य सुविधाओं से वंचित हैं। निवासियों ने बताया कि बुधवार देर रात बारिश के बाद बेसमेंट में पानी भर गया। पानी भर जाने के कारण सोसाइटी की मेन एचटी वैक्यूम सर्किट में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे सोसाइटी में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। निवासियों को उम्मीद थी कि जल्द बिजली आ जाएगी। जैसे ही टीम को लगा कि कमी को दूर कर दिया गया है वैसे फिर से एचटी वैक्यूम सर्किट में फाल्ट हो गया। निवासियों ने बताया कि मेंटेनेंस टीम की ओर से जानकारी दी गई है कि जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु होगी। निवासियों ने बताया कि 10 से अधिक घंटे से यही संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन


लिफ्ट का संचालन भी हुआ बंद
निवासियों ने बताया कि डीजी बंद हो जाने के बाद सोसाइटी में लिफ्ट का संचालन भी बंद हो गया। लोग घरों में कैद हो गए। निवासियों ने बताया कि 15 से 18 फ्लोर तक नीचे जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। शाहबेरी में रहने वाले लोगों को बिजली के बिना रहना पड़ा। निवासियों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे से उनके यहां बिजली की आपूर्ति बाधित है। शाहबेरी में गाजियाबाद से आपूर्ति की जाती है। बिजली विभाग के अधिकारियों से पूछने पर पता चला कि पानी भर जाने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है, उसे सही किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसाइटियों में भी बिजली कट जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed