फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   65 percent of people vaccinated in the third phase

तीसरे चरण में 65 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण

Sun, 21 Mar 2021 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
65 percent of people vaccinated in the third phase
जिला अस्पताल में बुजुर्ग महिला को टीका लगाती स्वास्थकर्मी।
नोएडा। टीकाकरण में आ रही कमियों को दूर कर जिले में लक्ष्य साधने के प्रयास हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि तीसरे चरण के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक टीकाकरण गौतमबुद्ध नगर में हुआ है। एक सप्ताह में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है। अब तक 65 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और अफसरों को टीका लगाया गया। दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर शामिल रहे।
विज्ञापन

एक मार्च से शुरू तीसरे चरण में 60 या इससे अधिक उम्र वाले बुजुर्ग और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 से 59 साल वाले लोगों को टीका लगाया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि शासन स्तर से टीकाकरण की समीक्षा की गई है। इसमें गौतमबुद्ध नगर को अन्य जिलों से बेहतर पाया गया है।
विज्ञापन

2506 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
जिले में शनिवार को 23 अस्पतालों में टीकाकरण हुआ। इनमें 17 निजी व 6 सरकारी अस्पताल शामिल रहे। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में 6 दिन टीकाकरण का नियम है। सरकारी अस्पताल में 981 व निजी में 1525 लोगों को टीका लगा। इनमें 1563 बुजुर्ग और गंभीर बीमारी से पीड़ित 682 लोग शामिल रहे। कुल 2506 लोगों को टीका लगा। जिले में 2.65 लाख लोगों के टीकाकरण लक्ष्य है। मार्च में 65 हजार लोगों को टीका लगाया जाना है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, लक्ष्य का 65 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। 31 मार्च तक 24 हजार को टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने किया निरीक्षण
सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में सांसद डॉ. महेश शर्मा ने टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने टीका लगवाने आए वरिष्ठ नागरिकों से उनका हाल जाना। साथ ही ड्यूटी में लगे स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों को सराहा। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक टीकाकरण करवाने की अपील की। सांसद दौरे के दौरान कई कार्यकर्ता उपस्थिति दर्ज कराने के लिए केंद्र पर पहुंचे। करीब 12:30 बजे सांसद के जाते ही उनके द्वारा बनाया गया रजिस्ट्रेशन शिविर खाली हो गया और लोगों लाइनों में इंतजार करना पड़ा।

चाइल्ड पीजीआई में हर दिन टीकाकरण
सेक्टर-30 चाइल्ड पीजीआई में सोमवार से रोजाना टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी चाइल्ड पीजीआई प्रशासन को भेजी गई है। सरकार ने निर्देश दिया था कि सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीएचसी व पीएचसी पर रविवार को छोड़कर रोजाना टीकाकरण किया जाए। इसके बावजूद चाइल्ड पीजीआई समेत कई जगह पिछले हफ्ते छह दिन टीकाकरण नहीं हुआ है। संस्थान के मीडिया प्रभारी मेजर डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि टीकाकरण की रफ्तार को गति देने के उद्देश्य से हर दिन टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed