{"_id":"6456a9baf54b56482a0f4de4","slug":"64-lakh-fine-on-13-contractors-removed-two-health-workers-and-four-supervisors-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-7926-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 13 ठेकेदारोें पर 64 लाख का जुर्माना, दो स्वास्थ्यकर्मियों और चार सुपरवाइजर को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 13 ठेकेदारोें पर 64 लाख का जुर्माना, दो स्वास्थ्यकर्मियों और चार सुपरवाइजर को हटाया
विज्ञापन
13 ठेकेदारोें पर 64 लाख का जुर्माना, दो स्वास्थ्यकर्मियों और चार सुपरवाइजर को हटाया
- चार घंटे तक सड़कों पर घूमकर सीईओ ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर की कार्रवाई
- स्वास्थ्य निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्ट, उद्यान विभाग और वर्कसर्किल प्रभारियों को दी चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने शनिवार को शहर का औचक निरीक्षण किया। काम में लापरवाही मिलने पर 13 ठेकेदारों पर 64 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। सीईओ करीब चार घंटे तक सड़कों पर घूमीं। उन्होंने दो स्वास्थ्यकर्मियों और चार सुपरवाइजर को हटाने के आदेश दिए। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्यों में लापरवाही मिलने पर तीन ठेकेदारों पर 14 लाख रुपये, उद्यान विभाग के चार ठेकेदारों पर 20 लाख रुपये, सिविल कार्यों से जुड़े छह ठेकेदारों पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। वर्क सर्किल से जुड़े सभी प्रबंधकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई और प्रभारियों को कड़ी चेतावनी दी गई। तीन स्वास्थ्य निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है साथ ही उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक को अंतिम चेतावनी दी गई।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे सीईओ रितु माहेश्वरी का दौरा ग्रेटर नोएडा प्रवेश द्वार से शुरू हुआ। सीईओ ने सबसे पहले नॉलेज पार्क 1, 2 व 3 की अंदरूनी सड़कों का जायजा लिया। गंदगी दिखने पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जाहिर की। इन सेक्टरों में हरियाली का रखरखाव नहीं होने पर उद्यान विभाग को फटकार लगाई। और चार ठेकेदारों पर 20 लाख का जुर्माना लगाया। वहीं सीईओ ने एल्डिको ग्रीन मीडोज की दूसरी तरफ सर्विस रोड नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसी जगह पटरी ड्रेसिंग ठीक नहीं होने और सड़कों के किनारे सूखी पत्तियों का ढेर लगे होने पर भी नाराज हुईं। उन्होंने सेंट्रल वर्ज को हरा-भरा बनाने, पिलरों की मरम्मत कराने, पटरी ड्रेसिंग और रोड साइड ग्रीनरी को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सेक्टर ओमीक्रोन दो के आरडब्ल्यूए पदाधिकारी सतीश भाटी ने बताया कि सेक्टर के पार्कों में लाइट नहीं लगी हैं। कम्युनिटी सेंटर और मार्केट का अभाव है, जिससे निवासियों को बहुत परेशानी हो रही है।
इसके बाद सेक्टर ओमीक्रोन-1ए पहुंचीं। यहां उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से निर्मित बहुमंजिला आवासीय भवनों का जायजा लिया। एक फ्लैट के अंदर जाकर उसके निर्माण क्वालिटी को परखा। इस आवासीय परिसर के निवासियों ने ड्रेनेज सिस्टम ठीक न होने की शिकायत की। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राधिकरण से संबंधित कार्यों को शीघ्र करा दिया जाए। खाली फ्लैटों को रिपेयर कराकर स्कीम के जरिए आवंटित किये जाएं। सिरसा एंट्री प्वाइंट पर निर्माणाधीन ट्रकर्स कॉर्नर और औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक 6 व 8 का भी जायजा लिया। यहां भी सड़कों की हालत भी ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन
तीन फर्म पर भी लगाया जुर्माना, सुपरवाइजर को हटाया
जन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एजी इनवायरो इंफ्रा प्रोजेक्ट फर्म पर पांच लाख रुपये, साईं नाथ सेल्स एंड सर्विसेज पर 4 लाख रुपये और एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग सेल पर भी जुर्माना लगाया है। नॉलेज पार्क 2 में तैनात सुपरवाइजर अमन भाटी को हटा दिया गया है। साथ ही सेनेटरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार और ओमीक्रोन-1 के सेनेटरी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। उद्यान विभाग के प्रभारी को भी अंतिम चेतावनी दी गई है।
जमीन के विवाद सुलझाने के निर्देश
ईकोटेक छह में बहुत खराब क्वालिटी का बोर्ड लगा दिखा। उन्होंने इसे बदलकर अच्छे बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। जमीन विवाद के चलते इस सेक्टर की एक रोड भी बंद मिली। ऐसे कई प्रमुख रोड हैं जो जमीन विवाद के चलते अधूरी हैं। सीईओ ने एसीईओ आनंद वर्धन को जमीन का मसला सुलझा कर इन सड़कों का काम पूरा कराने के निर्देश दिए। सीईओ ने सड़कों के किनारे साइड पटरी को साफ सुथरा करने और हरी-भरी घास लगाने के लिए सिविल विभाग को निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में एसीईओ अमनदीप डुली, एसीईओ आनंद वर्धन, ओएसडी हिमांशु वर्मा, ओएसडी विशु राजा, ओएसडी रजनीकांत समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
-- -- --
ग्रेनो वेस्ट का ऑफिस 15 दिन में तैयार करने के निर्देश
सीईओ ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट का ऑफिस 15 दिन में तैयार करने का लक्ष्य दिया है। इस ऑफिस के बन जाने से गेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को अपनी शिकायतों के लिए नॉलेज पार्क स्थित प्राधिकरण के दफ्तर तक नहीं जाना पड़ेगा। निर्माण व रखरखाव कार्यों का विवरण लिखा बोर्ड बहुत ही कम जगहों पर दिखाई दिया, जिस पर सीईओ बहुत नाराजगी जताई। उन्होंने 10 दिन के भीतर सभी जगहों पर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
दीवारों पर विज्ञापन लगाने वालों पर लगेगी पेनल्टी
सीईओ ने इन विज्ञापनों को तत्काल हटवाने और विज्ञापन लगाने वालों पर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही दीवारों को पेंट कराने को कहा है। उन्होंने म्यूरल पेंटिंग के लिए मेट्रो पिलर को चिन्हित करने में सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सिर्फ उन्हीं पिलर्स पर पेंटिंग कराने को कहा जो आसानी से दूर से भी दिखाई दें।