फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   617 crore rupees of paddy came into the accounts of farmers

Noida News: किसानों के खाते में आए धान के 617 कराेड़ रुपये

Tue, 14 Oct 2025 12:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 14 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
617 crore rupees of paddy came into the accounts of farmers
उठान न होने से धान से अटी जगाधरी अनाज मंडी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनाज मंडियों में धान की आवक बढ़ती जा रही है। मंडियों से अभी तक 26,0671 मीट्रिक टन (एमटी) धान का उठान हो चुका है। जिसके लिए किसानों के खातों में 617 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। धान का जो उठान हुआ है वह कुल खरीद का 79.62 प्रतिशत है। 66,704 एमटी धान अभी मंडियों में उठान के लिए पड़ा हुआ है।
सरस्वतीनगर की अनाज मंडी में सबसे ज्यादा 75,382 एमटी धान खरीदा जा चुका है, परंतु यहां पर उठान की रफ्तार अन्य मंडियों की अपेक्षा कम है। यहां से केवल 57,674 एमटी का ही उठान हुआ है जो कि 76.514 प्रतिशत है। सबसे ज्यादा उठान 91.85 प्रतिशत खारवन मंडी से हुआ है। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की विधानसभा में आने वाली रादौर मंडी में 82.43 प्रतिशत व जठलाना में 85.16 प्रतिशत उठान हो चुका है।
विज्ञापन

व्यासपुर मंडी में 66.68 प्रतिशत का उठान ही हुआ है। सबसे कम उठान यमुनानगर मंडी से 60 प्रतिशत हुआ है। जिला की सभी 13 अनाज मंडियों में 387178 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से अब तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग 1,49,541 मीट्रिक टन, हैफेड 1,15,547 मीट्रिक टन, हरियाणा भंडारण निगम 62,897 मीट्रिक टन धान खरीद चुका है। व्यासपुर अनाज मंडी में 27,436 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 35,289 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 5,702 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 46,282 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 2,082 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मंडी में 2,871 मीट्रिक टन, प्रतापनगर अनाज मंडी में 52,973 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर अनाज मंडी में 75,382 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 37,305 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 18,084 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 6,411 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 17,889 मीट्रिक टन, यमुनानगर अनाज मंडी में 280 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला की सभी 13 मंडियों में धान खरीद से पहले सभी प्रकार की व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed