{"_id":"5c9a66f3bdec2213f10ddea6","slug":"61553622771-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल गैंग के गुर्गे ने रेस्तरां के मालिक से 25 लाख रंगदारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल गैंग के गुर्गे ने रेस्तरां के मालिक से 25 लाख रंगदारी मांगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल गैंग के गुर्गे ने रेस्तरां के मालिक से 25 लाख रंगदारी मांगी
गुरुग्राम। साइबर सिटी में कौशल गैंग का खौफ बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सेक्टर-82 में सामने आया है। यहां संचालित एक रेस्तरां के मालिक से कौशल गैंग के गुर्गे ने व्हॉट्सऐप कॉल के जरिये सोमवार को 25 लाख की रंगदारी मांगी। सूचना के बाद खेड़कीदौला थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मानेसर पुलिस उपायुक्त राजेश सिंह ने बताया कि इस मामले में किसी गैंग के हाथ होने की जांच की जा रही है। मोबाइल नंबर को अभी ट्रेस किया जा रहा है जिसके बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब एक बजे रेस्तरां मालिक सुनील कुमार ग्राहक कम होने की वजह से अपने कर्मचारियों के साथ रेस्तरां पर बैठकर बातें कर रहा था। इतने में उनके मोबाइल पर व्हॉट्सऐप के जरिये अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले खुद को गैंगस्टर कौशल गैंग का शूटर सूबे बताते हुए 25 लाख की रंगदारी मांगी। उसने रेस्तरां मालिक को धमकाते हुए कहा कि यदि उसने इस बात की पुलिस या कहीं बाहर चर्चा की तो जान से मार दिया जाएगा। दो बार व्हॉट्सऐप कॉल के जरिये धमकी दी गई।
सुनील ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना के बाद गुरुग्राम पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच बदमाश के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाते हुए जानकारी खंगालनी शुरू कर दी है। इसमें अपराध शाखा टीम की भी मदद ली जा रही है। खेड़कीदौला थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप के मुताबिक अभी इस मामले में कोई स्थिति साफ नहीं हो पाई है। जांच के बाद ही कुछ बताया जा पाएगा। इस साल में कौशल गैंग की ओर से उगाही मांगने का यह तीसरा मामला सामने आया है।