फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जेवर में हवाई अड्डे के साथ स्थापित होंगी 40 नई कंपनियां

जेवर में हवाई अड्डे के साथ स्थापित होंगी 40 नई कंपनियां

Wed, 26 Dec 2018 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
जेवर में हवाई अड्डे के साथ स्थापित होंगी 40 नई कंपनियां
फोटो
विज्ञापन

जेवर में हवाई अड्डे के साथ
स्थापित होंगी 40 कंपनियां
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने जनसंवाद कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं
- बोले, नेताओं का ही है महागठबंधन, जनता का नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा। केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने मंगलवार को कई गांवों में जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने रबूपुरा क्षेत्र के कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जेवर में नोएडा हवाई अड्डे की स्थापना के साथ 40 नई कंपनियां स्थापित होंगी। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

मंगलवार को क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा संसदीय क्षेत्र के रौनीजा, रुस्तमपुर, महमहपुर जादों, म्याना, आकलपुर व भीकनपुर सहित कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे। यहां भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। केंद्रीय मंत्री ने नरेंद्र मोदी की तुलना शेर से करते हुए कहा कि एक साथ मिलकर कितने भी गीदड़ आ जाएं, लेकिन शेर का शिकार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि महागठबंधन बस नेताओं का है, जनता का नहीं। जनता आज भी भाजपा के साथ है। 2019 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां जनविरोधी नीतियों के चलते जनाधार खो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में जितना विकास कार्य भाजपा सरकार में हुआ है, इतना किसी सरकार में नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि भाईपुर ब्रह्मान में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए डेढ़ करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इस मौके पर जेवर से विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री ठाकुर धर्मेद्र सिंह, श्रीराम रावत, मनीराम शर्मा, रूपलाल कौशिक, मनोज जैन, अरुण सिंह, नरेंद्र सिंह, तेजी सिंह, हुकमपाल सिंह, दीपक तोमर, तुषार सिंह, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed