{"_id":"5c0ea275bdec22415a7fa83e","slug":"61544462965-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 घंटे जाम में फंसे रहे मुसाफिर सिंगल हाईवे बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 घंटे जाम में फंसे रहे मुसाफिर सिंगल हाईवे बना मुसीबत
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
4 घंटे जाम में रेंगत रहे वाहन, सिंगल हाईवे बनी मुसीबत
बड़कली चौक से नगीना, पिनगवां, फिरोजपुर झिरका, नूंह मार्ग पर दो-दो किलोमीटर तक लगा रहा जाम
नगीना। मेवात क्षेत्र की राजधानी के नाम से मशहूर नगीना के बड़कली चौक पर सोमवार को 4 घंटे से अधिक लगे जाम का सामना लोगों को करना पड़ा। इस दौरान चौक से लेकर पिनगवां रोड के अटेरना गांव, भादस, पिथोरपुरी मोड़ और थाना तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहर 12:30 बजे लगे जाम में हरियाणा-राजस्थान रोडवेज की बसें और ट्राला गाड़ियों की वजह से छोटे वाहनों को आने-जाने, आगे- पीछे करने में मशक्कत का सामना करना पड़ा।
जाम से परेशान राहगीर हाजी मुबारिक, अली उलेटा व पूर्व सरपंच मोहम्मद साहून गुमट ने बताया कि बड़ी गाड़ियों के गलत दिशा से निकालने के कारण जाम की स्थिति पैदा हुई। क्योंकि बड़कली चौक पर यातायात विभाग द्वारा लगाई गए ट्रैफिक लाइटें 5 साल से बंद पड़ी है। दुकानदार हाजी हारून ने बताया कि जाम लगने का कारण हाईवे की कम चौड़ाई है। अक्सर बड़कली चौक पर अतिक्रमण होने के कारण एक साथ दो गाड़ियां कई बार नहीं गुजर पाती। उस वजह से जाम लग जाता है।
नगीना के थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जाम को खुलवाया गया है। बिना वजह लोगों को कई घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ा है। आगे से जाम न लगे इसके लिए आधा दर्जन पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि जिला में यातायात की संख्या को देखते हुए नगीना के मांड़ीखेड़ा अस्पताल के साथ जिला ट्रैफिक पुलिस थाना बनाया गया है। हाईवे पर सुचारू रखने के लिए कस्बा, गांव और बाजार के चौक पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। यातायात को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए नई सिग्नल लाइट लगाई जाएंगी। प्रस्ताव भेजा जा चुका है। यातायात कर्मचारियों की ड्यूटी बढ़ाई जा रही है।
जिला उपायुक्त की पत्नी भी फंसीं जाम में : दोपहर ठीक 2:40 बजे जिला उपायुक्त नूंह की पत्नी डॉ मोनिका यादव मांड़ीखेड़ा अस्पताल ड्यूटी से नूंह लौटते वक्त डीसी कार्यालय की गाड़ी एचआर-27ई 7777 में बैठी-बैठी जाम खुलने का इंतजार करती रही। जाम को खुलवाने के लिए जाटका गांव के पूर्व सरपंच चरणसिंह, नगीना के मोहम्मद जावेद, हाजी सुलेमान, अकरम गुमटबिहारी ने छोटे वाहनों को निकालने के लिए बड़े वाहनों को आगे-पीछे करवाया तब जाकर 4:00 बजे शाम के बाद लोगों को जाम से मुक्ति मिल पाई। भाजपा नेता आलम मुंडल के दफ्तर के सामने भी बसें फंसी रही।