{"_id":"5bec5e3bbdec22693b02467e","slug":"61542217275-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पेज..3 के लिए::","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-पेज..3 के लिए::
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी बस का नया रूट 23 से शुरू होने की संभावना
गुरुग्राम। साइबर सिटी में ढाई महीने पहले शुरू हुई सिटी बस गुरुगमन के नए रूट शुरू होने को लेकर बनी असमंजस की स्थिति दूर हो गई है। दूसरे बेड़े की बसों का फाइनल निरीक्षण पूरा हो गया है। ऐसे में गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) 23 नवंबर से दूसरा रूट शुरू करने की तैयारी में है। बृहस्पतिवार को इस संबंध में बैठक के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
जीएमसीबीएल की ओर से दो सितंबर को शहर में गुरुगमन के रूप में सिटी बस सेवा की शुरुआत की गई थी। दावा किया गया था कि प्रत्येक माह नए रूट पर सिटी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया।
जीएमसीबीएल अधिकारियों के मुताबिक प्रस्तावित सेक्टर-2 से घाटा गांव के रूट को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। 23 नवंबर से नया सिटी रूट शुरू करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
यह होगा रूट : रूट नंबर दो पर सिटी बस सेवा को घाटा गांव से सेक्टर-56, सेक्टर-57, डीएलएफ फेज वन, सुशांत लोक, सेक्टर 27, ब्रिस्टल चौक, सिकंदरपुर, डीएलएफ फेज वन, टू, साइबर हब, हाईवे, एमजी रोड, उद्योग विहार, डूंडाहेड़ा के अलावा पालम विहार, सेक्टर-2 तक चलाया जाएगा।
------
हमारी तरफ से रूट शुरू करने को लेकर पूरी तैयारी है। बसों की डिलीवरी को लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। पूरी संभावना है कि 23 नवंबर से नया रूट शुरू कर दिया जाएगा।
अशोक गर्ग, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी, जीएमसीबीएल