{"_id":"5ba28302867a557f70416c58","slug":"61537377026-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: नोएडा में 48 नहीं, 70 फीसदी मतदान होना चाहिए
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न संगठनों से की बात
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू की नोएडा के औद्योगिक, व्यापारी, सामाजिक, आरडब्ल्यूए, फोनरवा संगठन के अलावा बीएलओ व स्कूलों के छात्र व शिक्षकों के साथ बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची में मतदाताओं की दोहरी प्रविष्टि के खिलाफ विशेष अभियान में सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि शहर में 48 फीसदी नहीं, बल्कि मतदान का प्रतिशत करीब 70 फीसदी चाहिए।
वेंकटेश्वर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत ऐसे नागरिक जो 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की अपनी आयु पूर्ण कर रहे है। साथ ही, 18 वर्ष से अधिक ऐसे मतदाता जिनके नाम किन्हीं कारणों से सूची से छूटे हैं और ऐसी महिलाएं जो विवाह उपरांत किसी भाग संख्या में सामान्य रूप से निवासित हैं ऐसे लोग फॉर्म संख्या-6 भर सकते हैं। यह फॉर्म वह व्यक्ति भरेगा जिसका नाम मतदाता सूची में शामिल करना है। आवेदन के साथ उम्र व निवास प्रमाण पत्र की प्रमाणित फोटो कॉपी संलग्न करना आवश्यक है। ऐसे नागरिक जो शिक्षा या अन्य कारणों से विदेश गए हैं। फार्म भरकर बीएलओ के माध्यम से रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व इलेक्ट्रॉनिक रूप में भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मृतक, विवाहित पुत्रियां, स्थायी रूप से बाहर गये मतदाताओं के नाम फार्म संख्या-7 भरकर मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी मतदाता के नाम की प्रविष्टियां में कोई त्रुटि है तो वह मतदाता के द्वारा फार्म संख्या-8 भर सकते हैं। यदि एक ही विधानसभा के एक बूथ से दूसरे बूथ पर मतदाता शिफ्ट होना है तो संबंधित मतदाता के द्वारा फार्म संख्या-8ए भरा जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट संशोधन हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 9 सितंबर से जारी है। यह अभियान 23 सितंबर, 9 अक्तूबर व 28 अक्तूबर समेत चार चरणों में चलाया जा रहा है।
आरडब्लूए शहर में लोगों को करें जागरूक
फोनरवा अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि अभी भी नोएडा में मतदान का प्रतिशत करीब 48 फीसदी है। इसको बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी है। इस पर वेंकटेश्वर ने कहा कि कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करें। साथ ही, जिनके मतदाता पहचान पत्र में खामी है उसे सही कराने के लिए लोगों को समझाएं, ताकि वह मतदान के दौरान अपनी पूर्ण भूमिका अदा कर सकें। इस दौरान एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, एमएसएमई अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा, फोनरवा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।