फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आरडब्ल्यूए कोना-----------

आरडब्ल्यूए कोना-----------

Mon, 20 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए कोना-----------
आरडब्लयूए कोना:
विज्ञापन

फोटो....
निजी स्वार्थ के लिए बैठक को स्थगित कि या गया : आरडब्ल्यूए
- सवाल, बिना सूचना दिए कैसे स्थगित कर दिया गया गुप्त मतदान
- नाराज आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने दिया 15 दिन का समय

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। दो दिन पहले बिना किसी बैठक व सूचना के गुप्त मतदान को स्थगित करना फोनरवा नीतियों के खिलाफ है। इसे लेकर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों में विरोध व आक्रोश देखने को मिल रहा है। 19 अगस्त को गुप्त मतदान होना था, जिसमें यह तय किया जाना था कि फोनरवा के संस्थापक सदस्य और आजीवन सदस्यों को वोट का अधिकार मिले या नहीं। इस मसले को लेकर सोमवार को सेक्टर-55 सामुदायिक केंद्र में नाराज फोनरवा सदस्य व आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की एक बैठक की गई। बैठक में विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष व महासचिव ने हिस्सा लिया।
बैठक में सेक्टर-50 अध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि संस्थापक सदस्यों एवं आजीवन सदस्यों को सम्मान मिलना चाहिए। ऐसे निष्क्रिय सदस्यों को जिन्हें समस्याओं के निदान में कोई रुचि नहीं है और वह मात्र चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने आते हैं, उनके मताधिकार एवं चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए। सेक्टर-82 उद्योग विहार अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि पूर्व में हुई वार्षिक बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाया गया था, जिसका लगभग सभी आरडब्ल्यूए ने समर्थन भी किया था। लेकिन फोनरवा अध्यक्ष एनपी सिंह द्वारा इस प्रस्ताव को आगामी बैठक के लिए टाल दिया था जो कि 19 अगस्त को प्रस्तावित था। बैठक में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि महज निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए बैठक को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

-------
फोनरवा अध्यक्ष को बर्खास्त करने के लिए चलाएंगे अभियान
संस्थापक सदस्यों एवं आजीवन सदस्यों के संबंधित प्रस्ताव पर फोरनवा अध्यक्ष अपने निजी हित की पूर्ति के लिए लगातार टाल-मटोल कर रहे हैं। सेक्टर-46 अध्यक्ष टीसी गौड़ ने कहा कि फोनरवा अध्यक्ष द्वारा बैठक को लगातार नजर अंदाज किया जाना यह दर्शाता है कि वह परिणाम को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। वह फोनरवा पर अपना आधिपत्य चाहते हैं। बैठक में सभी ने मांग उठाई कि जल्द से जल्द गुप्त मतदान के संदर्भ में फैसला लिया जाए। संगठन की मजबूती की ओर कदम उठाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि 15 दिन में गुप्त मतदान नहीं किया जाता तो वह मेरठ स्थित रजिस्ट्रार आफिस में इसकी शिकायत करेंगे। साथ ही फोनरवा अध्यक्ष को पद से बर्खास्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सेक्टर-55 अध्यक्ष गजेंद्र बंसल, सेक्टर-23 सचिव विमल कांत शर्मा व महासचिव दिनेश शर्मा, सेक्टर-62 बी ब्लॉक रजत विहार अध्यक्ष सुखदेव शर्मा, सेक्टर-36 अध्यक्ष जेपी उप्पल, सेक्टर-44 एफजीएच अध्यक्ष अशोक त्यागी, सेक्टर-45 अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, सेक्टर-51 अध्यक्ष लखिंदर सिंह, सेक्टर-35 अध्यक्ष डीके खरबंदा, सेक्टर-22 एच ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप वोहरा, सेक्टर-56 अध्यक्ष संजय मावी, सेक्टर-135 अध्यक्ष पवन शर्मा व सचिव अजीत सिंह नागर व अन्य आरडब्ल्यूए के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
परिचर्चा फोटो के साथ...
19 अगस्त को होने वाले गुप्त मतदान के लिए हम सब तैयार थे। मतदान से दो दिन पहले सोशल मीडिया के जरिये सूचना दी गई कि मतदान नहीं होगा। जबकि लोग अपना काम छोड़कर मतदान की तैयारी में लगे हुए थे।
- सुखदेव शर्मा, अध्यक्ष, सेक्टर-62 बी ब्लॉक, रजत विहार
-----------
फोनरवा के कई पदाधिकारी हैं, लेकिन दो-तीन लोगों के अलावा किसी को पूछा तक नहीं जाता। 19 अगस्त को फोनरवा अध्यक्ष को नोएडा विकास मंच द्वारा सम्मानित किया गया। गुप्त मतदान को स्थगित करने का यह भी एक कारण है।
- योगेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष, फोनरवा एवं अध्यक्ष, सेक्टर-45
------------

- सेक्टर-126 रायपुर के लोग परेशान
ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि पिछले दिनों स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई थी लेकिन कोई डॉक्टर अभी तक तैनात नहीं किया गया है। जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहता है। स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। पार्क में बिजली के तार लटक रहे हैं, कोई भी हादसा हो सकता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी प्राधिकरण कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

उधर, सेक्टर-53 निवासी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि बारात घर के पास प्राधिकरण द्वारा डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है, जहां रोजाना कूड़ा फेंका जा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी प्राधिकरण कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed