{"_id":"5b7b040242c79246547c4460","slug":"61534788610-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क पिल हत्याकांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क पिल हत्याकांड
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के ध्यानार्थ
--------------
‘समय से पुलिस चेत जाती तो नहीं होती कपिल की हत्या’
परिजनों ने ममूरा चौकी पुलिस पर शराब तस्करी कराने के लिए रुपये लेने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। अगर पुलिस समय से चेत जाती तो कपिल की हत्या नहीं होती। कपिल के परिजनों का आरोप है कि हत्या आरोपी शराब तस्करी के लिए मंथली देता था। इस कारण पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की। जिससे आरोपी उसका मनोबल बढ़ गया और उसने कपिल की हत्या कर दी थी।
दरअसल, बागपत निवासी 12वीं का छात्र कपिल परिवार संग ममूरा में रहता था। परिजनों का कहना है कि उसी गली में आरोपी प्रताप हरियाणा मार्का शराब की तस्करी करता है। प्रताप के घर अक्सर कई पुलिस वाले आते-जाते थे। आरोपी की गलत नजर कपिल की बहन पर थी। कपिल इसका विरोध कर रहा था। इसको लेकर प्रताप और कपिल में मारपीट भी हुई थी। कपिल के परिजनों से इसकी शिकायत फेज-3 पुलिस से थाने में जाकर की थी। परिजनों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज को शिकायत दी भी गई मगर पुलिस ने हीलाहवाली करते हुए जांच नहीं की और मामले को हलके में ले लिया। इंस्पेक्टर अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दबिश दी जा रही है जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।
---
महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं
नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-10 में हुई हत्या के मामले में पुलिस मुश्किल में फंस गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कोई कारण नहीं आया है और विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों का आरोप है कि सेक्टर-10 में रूबी अपनी बहन को बचाने गई थी और वहीं पर आरोपियों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी। ब्यूरो