फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गांव में नक्शा नीति

गांव में नक्शा नीति

Sat, 04 Aug 2018 09:16 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
गांव में नक्शा नीति
गांवों में नक्शा नीति लागू न की जाए : पुरुषोत्तम
विज्ञापन

नोएडा। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर के नेतृत्व में शनिवार को ग्रामीणों के भवनों पर चस्पा किए जा रहे नोटिस और दर्ज मुकदमों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा। पुरुषोत्तम ने कहा कि ये प्राधिकरण की सरासर तानाशाही है कि ग्रामीणों की आबादी भूमि पर बने हुए भवनों पर नोटिस दिए जा रहे हैं। उन लोगों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जिन लोगों ने इस शहर को बसाने के लिए अपनी जमीन दी है और उनको अवैध घोषित किया जा रहा है। हमारी मांग है कि सबसे पहले जो किसान जहां आबादी पर काबिज है, उसको मालिकाना हक मिलना चाहिए। नोटिस को तुरंत रोककर जो ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज हुए हैं, उन्हें तुरंत वापस किया जाए। गांव में नक्शा नीति को लागू नहीं किया जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ युवा नेता योगिंदर सिंह योगी, जेवर विधान सभा अध्यक्ष सागर शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शाहबुद्दीन, अल्पसंख्यक महानगर अध्यक्ष गुड्डू, युवा जिला महासचिव संजीव नागर, प्रदीप डेढ़ा, बेगराज धामा, राहुल नागर, कालू नागर, आशु, हिमांशु तंवर, अर्जुन नागर, संदीप धामा, अमित चौधरी, सचिन अवाना, सूरज, विकाश सिंह, अंकित चौधरी, अनिल नागर, लाल सिंह, प्रेमराज सहित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed